Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ केस में सलमान खान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर हटाने का दिया आदेश

Salman Khan Kala Hiran Case: फिल्म 'काला हिरण पर चल रहे विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में फैसला सुनाया है। और फिल्म से जुड़े टीजर को सोशल मीडिया से तुरंत हटाने का आदेश दिया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 27, 2026 | 04:23 PM

सलमान खान और अमित जानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amit Jani Kala Hiran Movie: सलमान खान को कानूनी मोर्चे पर एक बहुत बड़ी और राहत भरी कामयाबी मिली है। काफी समय से चर्चा में रही फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर चल रहे विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में सुनवाई करते हुए यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस विवादित फिल्म के टीजर और सभी संबंधित लिंक्स को तत्काल प्रभाव से हटाने का सख्त आदेश जारी कर दिया है।

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट का रुख काफी सख्त रूख अपनाते हुए फिल्म डायरेक्टर अमित जानी के रवैये पर गहरी नाराजगी जाहिर की। सुनवाई कर रही पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे पिछली बार कोई दंडात्मक आदेश न मिलने से निर्माता-निर्देशक का दुस्साहस बढ़ गया है। कोर्ट ने तल्ख अंदाज में कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता और किसी भी आम या खास नागरिक के साथ इस तरह का मनमाना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पर्सनैलिटी राइट्स और छवि के इस्तेमाल पर बहस

कोर्ट के सामने दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। फिल्म निर्माताओं के कानूनी प्रतिनिधि का कहना था कि यह केवल एक टीजर है और इसमें सलमान खान का सीधा नाम कहीं इस्तेमाल नहीं हुआ है। फिल्म निर्माता ने तर्क दिया कि सार्वजनिक घटनाओं और खबरों पर किसी एक व्यक्ति का कॉपीराइट नहीं हो सकता।

सम्बंधित ख़बरें

साउथ सुपरस्टार राम चरण अस्पताल में भर्ती, कलाई में हुई पेचीदा सर्जरी, जानिए कैसी है एक्टर की हालत

रावण के किरदार का दबाव महसूस कर रहे हैं यश, NTR और अरविंद त्रिवेदी को लेकर कही बड़ी बात

क्या थलापति विजय के बाद धनुष भी रखेंगे राजनीति में कदम? एक बयान से तेज हुईं अटकलें

जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा, जानें कब और कहां देखने मिलेगी ये कहानी

इसके जवाब में सलमान खान की कानूनी टीम ने कहा कि भले ही नाम न लिया गया हो, लेकिन पोस्टर में सलमान जैसा लुक, उनका फेमस नीला ब्रेसलेट और उनसे जुड़े प्रतीकों का सीधा इस्तेमाल करके एक्टर की पहचान और छवि को भुनाने की कोशिश की गई है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाई जा रही विवादित सामग्री

दिल्ली हाईकोर्ट का साफ निर्देश आने के बाद अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ा तमाम डिजिटल कंटेंट हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि फिल्म निर्माता इसे शुरू से ही एक काल्पनिक और स्वतंत्र कहानी का नाम देते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार राम चरण अस्पताल में भर्ती, कलाई में हुई पेचीदा सर्जरी, जानिए कैसी है एक्टर की हालत

लेकिन हाईकोर्ट के इस सख्त फैसले से सलमान खान और उनके फैंस ने जरूर राहत की सांस ली है। इस आदेश के बाद अब बिना अनुमति किसी भी सेलिब्रिटी की निजी छवि या पहचान का इस्तेमाल करने वाले फिल्मकारों के लिए एक सख्त संदेश गया है।

Salman khan kala hiran case gets relief delhi high court orders removal of film teaser

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 04:23 PM

Topics:  

  • Bollywood Star
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.