अशोक पंडित का एशिया कप 2025 मैच पर विवादित बयान, भारत-पाकिस्तान मुकाबले को रद्द करने की अपील
Ashok Pandit Reaction: एशिया कप 2025 के तहत भारत और पाकिस्तान का मैच विवादों में घिर गया है। ऐसे में अब फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इस मैच को रद्द करने की अपील की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अशोक पंडित (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025 Match Boycott: दुबई में एशिया कप 2025 के एक बड़े मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम रविवार को आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर फैंस का उत्साह हमेशा हाई रहता है, लेकिन इस बार यह मैच कई कारणों से विवादित बन गया है। अप्रैल महीने में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और भारत के जवाबी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कई लोग इस मैच के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। इसी enterबीच फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी इस मैच को रद्द करने की अपील की है और नागरिकों तथा क्रिकेटर्स से इसे बहिष्कार करने का अनुरोध किया है।
अशोक पंडित ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पाकिस्तान के लोग देश की बात आने पर हमेशा एकजुट हो जाते हैं। वहां के क्रिकेटर और आम नागरिक भी ऐसा करते हैं। जब भी पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, उन्होंने देश का साथ दिया। ऐसे में हम कैसे उनके साथ मैदान में मैच खेल सकते हैं? कैसे हाथ मिला सकते हैं उन लोगों से जिन्होंने हमें जख्म दिए हैं?”
अशोक पंडित ने की मैच रद्द करने की मांग
अशोक पंडित ने स्पष्ट किया कि वह हर उस व्यक्ति या संगठन के साथ हैं जो इस मैच का विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि पाकिस्तान पिछले चार दशकों से भारत के लिए गंभीर खतरा रहा है और उसने हजारों निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाबलों की जान ली है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने हमेशा पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया है और अब क्रिकेटर्स को भी देशभक्ति के नजरिए से उनके साथ खड़ा होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन तो क्रिकेटर्स पर क्यों नहीं, AICWA की BCCI को दो टूक
‘पाकिस्तान एक आतंकवादी राष्ट्र है’
उन्होंने आगे कहा, “आज का दिन देश के लिए एक काले अध्याय जैसा है। पाकिस्तान एक आतंकवादी राष्ट्र है। उनसे खेल या सांस्कृतिक संबंध रखना सही नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी अपील है कि इस मैच को रद्द किया जाए और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। जनता से भी अनुरोध है कि न तो स्टेडियम जाएं और न ही मैच देखें, क्योंकि ऐसा करना आतंकवाद का समर्थन जैसा होगा।” हालांकि,, अशोक पंडित की यह प्रतिक्रिया उस घटना को याद दिलाती है जब पहलगाम में निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमला हुआ था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
