पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टूटने लगे टीवी, देश भर में लोग जता रहे विरोध- देखें VIDEO

Mumbai Shiv Sena Protest: मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने भारत-पाक मैच का विरोध करते हुए टीवी तोड़े, कहा- खून और खेल साथ नहीं हो सकते।
Shiv Sena Protest
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टूटने लगे टीवी
Published on
Updated on

Mumbai News: दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने टीवी तोड़कर विरोध जताया।

भारत-पाक मैच के विरोध में मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कई टीवी तोड़े गए, दावा किया कि वे भारत-पाक का मैच नहीं देखेंगे।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने इस मैच का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस हमले में हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजाड़ा गया। क्या वे इस मैच को टीवी पर देख सकती हैं? देश की भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हम दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच के आयोजन का विरोध करते हैं। इस मैच की कोई जरूरत नहीं है। हम भारत सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और बीसीसीआई को उसी अनुसार निर्देश देने का आग्रह करेंगे।

आनंद दुबे ने कहा कि हम क्रिकेट का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। खून और खेल एक साथ नहीं हो सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करना चाहिए।

उन्होंने दावा किया अगर बीसीसीआई को पैसा चाहिए तो हम सभी लोग चंदा भेजना शुरू कर देते हैं। 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कैसे सह सकते हैं?

दुबे ने भारतीय क्रिकेटरों से अपील की है कि वे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेलें, अगर खेलेंगे तो विरोध करेंगे। हम टीवी पर मैच नहीं देखेंगे।

उन्होंने कहा कि जब तक भारत-पाकिस्तान मैच होता रहेगा, तब तक टीवी फूटते रहेंगे। उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों से मांग की है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले दुबई छोड़कर भारत लौट आएं। एयरपोर्ट पर हम भारतीय लोग उनका स्वागत करेंगे और सम्मान करेंगे। किसी भी तरह से वे टॉस में शामिल न हों। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com