भारत-पाक मैच पर भड़के अशोक पंडित, बोले- ये जनता और शहीदों की भावनाओं से खिलवाड़ है
India Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे जनता और शहीदों की भावनाओं से खिलवाड़ बताया।
- Written By: सोनाली झा
अशोक पंडित (फोटो- सोशल मीडिया)
Ashok Pandit On India Pakistan Match: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला तय समय और स्थान पर खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से मैच खेलने की अनुमति मिलने के बाद यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे आयोजित होगा। हालांकि, इस फैसले के बाद भारत में विरोध की आवाजें भी तेज हो गई हैं।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इस मैच को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है और इसे जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे देश के खिलाफ बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है और शांति में विश्वास नहीं करता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान जैसे देश के साथ किसी भी तरह का मैच, व्यापार या रिश्ता रखने के पूरी तरह खिलाफ हूं।
अशोक पंडित ने कही ये बात
अशोक पंडित ने यह भी कहा कि यह फैसला सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर देश के जवानों और आम जनता की भावनाओं पर पड़ता है। उनके अनुसार, जब देश के सैनिक सीमा पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, तब ऐसे हालात में पाकिस्तान के साथ खेलना गलत संदेश देता है। पंडित ने इसे देश के प्रति असंवेदनशील रवैया बताया और कहा कि ऐसे फैसले लेने से पहले जनभावनाओं को समझना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
टी20 वर्ल्ड कप 2026
गौरतलब है कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने यह संकेत दिए थे कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। हालांकि, आईसीसी से बातचीत और कूटनीतिक दबाव के बाद पाकिस्तान के रुख में बदलाव आया और उसने भारत के साथ खेलने की सहमति दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने बांग्लादेश जैसे देशों के माध्यम से अपने हित साधने की कोशिश भी की थी।
ये भी पढ़ें- Don 3 Controversy: फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से मांगे 40 करोड़ ! बॉलीवुड में मचा हड़कंप
भारत और पाकिस्तान का मैच
अब जबकि मैच तय हो चुका है, क्रिकेट प्रशंसकों में इसे लेकर उत्साह है, वहीं विरोध की आवाजें भी कम नहीं हो रही हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है। पाकिस्तान टीम 10 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है।
