अश्निर ग्रोवर को बिग बॉस 19 का ऑफर देकर फंसे मेकर्स, अश्निर ने पब्लिक कर दिया मेल!
Ashneer Grover: अश्निर ग्रोवर के बिग बॉस 19 में आने की चर्चा तेज हो गई है। खुद अश्निर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसा दावा किया है कि बिग बॉस 19 मेकर्स ने उन्हें ऑफर दिया है।
- Written By: अनिल सिंह
अश्निर ग्रोवर को बिग बॉस 19 का ऑफर, बोले- सलमान खान से तो पूछ लो
Ashneer Grover Offered For Bigg Boss 19: अश्निर ग्रोवर बिग बॉस 19 में नजर आएंगे या नजर आ सकते हैं, ऐसी चर्चा तेजी से हो रही है। दरअसल यह चर्चा अश्निर ग्रोवर के एक पोस्ट के बाद शुरू हुई है, उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करके यह दावा किया है कि बिग बॉस 19 मेकर्स ने उन्हें शो में आने का न्योता दिया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में मजेदार बात भी लिखी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
अश्निर ग्रोवर ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें वह यह जानकारी देते हुए नजर आए कि बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से उन्हें शो में आने का न्योता दिया गया है। शो मेकर उन्हें बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में लाना चाहते हैं। अश्निर ग्रोवर ने दावा किया है कि उन्हें यह मेल बिग बॉस 19 के आधिकारिक हैंडल की तरफ से मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
सलमान भाई से पूछ ले
अश्निर ग्रोवर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उससे बिग बॉस 19 मेकर्स का ये मेल वेरीफाइड है इस बात का पता नहीं चल रहा है, लेकिन अश्निर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मजेदार बात लिखी है, लिखा है- सलमान भाई से पूछ ले मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक। उन्होंने आगे लिखा, यह मेल मर्ज किसी की तो नौकरी खाएगा। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि अश्निर ग्रोवर ने एक्स अकाउंट पर भी ट्वीट किया था, लेकिन बाद में उस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया।
ये भी पढ़ें- अनिल कपूर और उसैन बोल्ट बने युवा धावकों की प्रेरणा, एक्टर ने की एथलीटों की तारीफ
राइज एंड फॉल में होस्ट हैं अश्निर ग्रोवर
अश्निर ग्रोवर की अगर बात करें तो वह एक बिजनेसमैन हैं, लेकिन इस समय वह राइज एंड फॉल नाम के रियलिटी शो में होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके स्क्रीनशॉट से अब यह चर्चा तेज हो गई है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 19 में लाने का मन बनाया है, तो अब देखना यह होगा कि क्या वह वाकई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में इनकी एंट्री होती है या नहीं?
