Armaan Malik And Payal Malik Baby: अरमान मलिक के घर आई नन्हीं परी, पायल मलिक चौथी बार बनीं मां
Armaan Malik Baby Girl: अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक चौथी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। IVF के लंबे संघर्ष के बाद यह प्रेग्नेंसी उनके लिए चमत्कार साबित हुई।
- Written By: सोनाली झा
अरमान मलिक और पायल मलिक (फोटो- सोशल मीडिया)
Armaan Malik Welcomes 5th Child: यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक चौथी बार मां बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिससे पूरे मलिक परिवार में जश्न का माहौल है। अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।
अरमान मलिक फोटो में अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि पायल मलिक अस्पताल के बेड पर आराम करती दिख रही हैं। अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं। हालांकि पोस्ट में अरमान मलिक ने बच्चे के जेंडर का खुलासा नहीं किया, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। पायल मलिक के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। तीन बच्चों चिरायु और जुड़वां अयान-तूबा की मां बनने के बाद भी उन्हें इस बार प्रेग्नेंसी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
IVF के जरिए मां बनने का संघर्ष
पायल मलिक ने पहले अपने व्लॉग में बताया था कि उन्होंने कई बार IVF का सहारा लिया, लेकिन कई कोशिशें असफल रहीं। लगातार असफलताओं ने उन्हें भावनात्मक रूप से भी कमजोर किया, इसलिए इस प्रेग्नेंसी को उन्होंने ‘मिरेकल’ यानी चमत्कार बताया। अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने साल 2011 में पायल मलिक से शादी की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग
अरमान मलिक ने साल 2018 में पायल की ही दोस्त कृतिका से दूसरी शादी कर ली। बिना तलाक दूसरी शादी करने के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। जब यह तिकड़ी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पहुंची, तो पूरे देश में बहस छिड़ गई और उन पर पॉलीगैमी को बढ़ावा देने के आरोप लगे। विवादों के बावजूद अरमान, पायल और कृतिका मलिक की सोशल मीडिया पर मजबूत फैन फॉलोइंग है। उनके व्लॉग्स और फैमिली कंटेंट को लाखों लोग पसंद करते हैं। अब फैंस को इस बात का इंतजार है कि यह कपल अपनी नवजात बेटी का क्या नाम रखता है।
