‘धुरंधर 2’ पर पाकिस्तान में बवाल, ‘जमील जमाली’ के बयान से मची हलचल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Jameel Jamali Statement: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच पाकिस्तान में विवाद खड़ा हो गया है। खुद को असली ‘जमील जमाली’ बताने वाले शख्स ने फिल्म पर गलत चित्रण का आरोप लगाया है।
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Controversy Jameel Jamali statement
धुरंधर 2 पर पाकिस्तान में बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2: द रिवेंज जहां बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं अब यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा और विवाद का हिस्सा बन गई है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की इस फिल्म को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसे लेकर अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है।

फिल्म में दिखाए गए किरदार ‘जमील जमाली’ को लेकर पाकिस्तान में रहने वाले एक शख्स ने खुद को असली बताते हुए बयान दिया है। उनका दावा है कि फिल्म में दिखाया गया उनका किरदार पूरी तरह गलत और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में ल्यारी इलाके को ‘आतंकवाद का गढ़’ दिखाया गया, जबकि हकीकत इससे अलग है।

बयान में दी तीखी प्रतिक्रिया

कैमरे के सामने दिए गए अपने बयान में उस व्यक्ति ने फिल्म पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कोई एजेंट वहां जाता, तो वह जिंदा वापस नहीं लौट पाता। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के जरिए पाकिस्तान की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। साथ ही उन्होंने मिडिल ईस्ट में फिल्म के बैन होने को सही कदम बताया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, भारत में यह तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स इस बयान पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे गंभीरता से लिया, तो कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में जवाब देकर उस शख्स को ट्रोल भी किया।

फिल्म को मिल रहा ग्लोबल ध्यान

यह विवाद इस बात का संकेत भी है कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म की कहानी और किरदारों ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिससे यह अलग-अलग देशों में बहस का मुद्दा बन गई है। फिल्म को जहां एक तरफ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के विवाद भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर 2: द रिवेंज सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ही नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी बन गई है जो सीमाओं के पार भी चर्चा छेड़ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com