अरबाज पटेल, निक्की तंबोली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Arbaaz Patel Proposed To Nikki Tamboli On The 50 Show: रियलिटी शो ‘द 50’ का ताजा एपिसोड जबरदस्त ड्रामा, इमोशन और रोमांस से भरपूर रहा। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शो में ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंचीं उर्फी जावेद और निया शर्मा। दोनों ने कंटेस्टेंट्स के लिए खास टास्क रखे, जहां लड़कों को लड़कियों का मनोरंजन कर सिक्के जीतने का मौका मिला।
हालांकि, मेहमानों की एंट्री के साथ ही माहौल गरमा गया। प्रिंस नरूला, सिवेट तोमर, अरबाज पटेल और रजत दलाल के बीच तीखी बहस देखने को मिली। स्थिति बिगड़ने पर ‘द लायन’ ने अरबाज पटेल और सिवेट तोमर को बाकी घरवालों से माफी मांगने के लिए बुलाया।
ड्रामा के बीच आया सबसे भावुक पल तब, जब अरबाज पटेल ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को प्रपोज करने का फैसला किया। स्टेज पर खड़े होकर अरबाज ने कहा कि उनकी धड़कनें तेज चल रही हैं और उन्होंने तय किया था कि जिस मंच ने उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत साथी दिया, वहीं वह अपने दिल की बात कहेंगे।
अरबाज घुटनों पर बैठ गए और निक्की से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि वह पहले बहुत गुस्सैल स्वभाव के थे, लेकिन निक्की को देखते ही वह शांत हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “चाहे मुझे कितना भी गुस्सा आए, बस उसे देखकर मैं शांत हो जाता हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।”
निक्की तंबोली की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि यह पल वह लंबे समय से चाहती थीं, लेकिन एक डर भी है क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं। निक्की ने खुलासा किया कि उनके पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं, लेकिन उनकी मां ने उन्हें सिखाया है कि सच्चे प्यार के लिए कभी समझौता नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बैन के बाद भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में मचा रही धमाल, पायरेटेड कॉपी की कीमत सुनकर आप भी होंगे हैरान
घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी इस पल से भावुक हो गए। नेहा चुडासमा और आरुषि चावला की आंखों में आंसू नजर आए। गौर करने वाली बात ये है कि निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की पहली मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस मराठी 5 में हुई थी, जहां दोनों के बीच ‘पहली नजर का प्यार’ पनपा। अक्टूबर 2024 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।