Dimpal Singh Controversy: ‘द 50’ से एविक्ट होते ही डिंपल सिंह ने खोली पोल, पवन सिंह ने नहीं किया सपोर्ट
The 50 Reality Show: रियलिटी शो ‘The 50’ से बाहर होने के बाद डिंपल सिंह ने शो के फॉर्मेट और इंडस्ट्री सपोर्ट पर सवाल उठाए। पवन सिंह से सार्वजनिक समर्थन न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
- Written By: सोनाली झा
डिंपल सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)
Dimpal Singh The 50 Eviction: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री, मॉडल और सिंगर डिंपल सिंह रियलिटी शो The 50 से एविक्ट हो गई हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी जर्नी और इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट पर खुलकर बात की। खासतौर पर पवन सिंह की ओर से किसी तरह का सार्वजनिक समर्थन न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।
डिंपल सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें कलर्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने का मौका मिला, लेकिन शो के फॉर्मेट को लेकर उनके मन में कई सवाल हैं। उनका मानना है कि गेम में दर्शकों की भूमिका सीमित थी और घर के अंदर बने ग्रुप ही यह तय कर रहे थे कि किसे बाहर करना है। उन्होंने कहा कि मेरी गलती रही कि मैंने कुछ लोगों की बातों पर भरोसा किया। कैमरे के सामने जो लोग मीठा बोलते थे, वही असल में गेम खेल रहे थे।
डिंपल सिंह ने कही ये बात
जल्दी एविक्शन पर डिंपल ने साफ कहा कि वह शो में सोलो खेल रही थीं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स के मजबूत एलायंस थे। उन्होंने कहा कि मैंने किसी के साथ चिकनी-चुपड़ी बातें नहीं कीं। अगर मैं भी ग्रुप बनाकर खेलती तो शायद आगे तक जाती। हेमर टास्क को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कुछ प्रतिभागियों ने नियमों का सही पालन नहीं किया, जिससे गेम का संतुलन बिगड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
दोस्ती और भरोसे पर की बात
शो के अंदर दोस्ती और भरोसे पर बात करते हुए डिंपल ने कहा कि कई पुराने जानने वाले भी उनके साथ खड़े नहीं हुए। नेशनल टेलीविजन पर पर्सनल बातें सामने आने के बाद भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि शो के बाहर रिश्ते सुधर सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके इस बयान की हो रही है कि पवन सिंह ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया।
इन सेलेब्स ने किया खुलकर समर्थन
डिंपल ने कहा कि वह उनके साथ कई गानों में काम कर चुकी हैं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती रही है। ऐसे में शो के दौरान उनसे किसी तरह का सार्वजनिक समर्थन न मिलना उन्हें दुखी कर गया। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव समेत कई सितारों ने उनका खुलकर समर्थन किया। फिलहाल डिंपल सिंह शो से बाहर हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह सफर उनके करियर के लिए सीख देने वाला रहा।
