अरबाज खान और शूरा खान बने पेरेंट्स, मलाइका अरोड़ा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दी बधाई
Malaika Arora Cryptic Post: अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर को बेटी सिपारा खान को जन्म दिया। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन रेड हार्ट इमोजी शेयर किए।
- Written By: सोनाली झा
अरबाज खान और शूरा खान बने पेरेंट्स
Arbaaz Khan and Shura Khan become parents: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बुधवार को शूरा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह अपनी नन्ही परी को लेकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचीं, जहां खान परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। बेटी के जन्म के चार दिन बाद अब अरबाज की एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन रेड हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। हालांकि उन्होंने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन फैंस मान रहे हैं कि यह इशारा अरबाज और शूरा को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई देने का ही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस पोस्ट पर चर्चा कर रहे हैं और मलाइका की पॉजिटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।
फैंस का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि मलाइका अरोड़ा का यह जेस्चर बहुत ग्रेसफुल है, उन्होंने अपनी तरफ से प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, दूसरे फैन ने कहा कि तीन हार्ट इमोजी शायद अरबाज, शूरा और उनकी बेटी सिपारा के लिए हैं। इससे पहले बुधवार सुबह भी मलाइका ने इंस्टा स्टोरी पर एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि मुस्कुराने की वजह हमेशा तलाशिए। उनकी यह पोस्ट भी फैंस को काफी पसंद आई और इसे उन्होंने उनके शांत और पॉजिटिव स्वभाव का प्रतीक बताया।
सम्बंधित ख़बरें
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
अरबाज और शूरा की नन्ही परी
अरबाज और शूरा की नन्ही परी का नाम भी सामने आ चुका है। कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘सिपारा खान’ रखा है। यह नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और फैंस ‘बेबी सिपारा’ की पहली झलक देखने को बेताब हैं। गौरतलब है कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जो 2017 में तलाक के साथ खत्म हो गई।
अरबाज और शूरा का पैरेंटहुड
अरबाज खान ने साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया था। अब दोनों अपने पैरेंटहुड के नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर खान परिवार को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, मलाइका की इस सिंपल लेकिन अर्थपूर्ण पोस्ट ने एक बार फिर दिखा दिया कि रिश्ते भले बदल जाएं, सम्मान और सद्भाव हमेशा कायम रह सकते हैं।
