Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

The Traitors के सेट पर ऊर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच छिड़ी जंग, इंस्टा स्टोरी से यूट्यूब तक मचा बवाल

करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स इन दिनों सिर्फ अपने कॉन्सेप्ट के लिए नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवादों को लेकर चर्चा में है। अब ऊर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच का झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 16, 2025 | 07:02 PM

अपूर्वा मुखीजा और ऊर्फी जावेद लड़ाई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ अब ऑफ-स्क्रीन भी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कंटेस्टेंट ऊर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच हुए झगड़े ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जहां अपूर्वा ने यूट्यूब पर एक वीडियो डालकर अपने अनुभव बताए, वहीं ऊर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

दरअसल, अपूर्वा ने एक स्टोरीटाइम वीडियो में दावा किया कि शो के दौरान उनके और ऊर्फी के बीच एक गंभीर विवाद हुआ। इसके बाद ऊर्फी ने अपूर्वा के साथ हुई चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था। उन्होंने लिखा, “सब कुछ योजनाबद्ध था। हम लड़ाई के बाद बातचीत कर चुके थे। अब अपूर्वा इस कहानी को बड़ा बना रही हैं और मुझे विलेन दिखा रही हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

‘मातृभूमि’ का नया गाना हुआ रिलीज, ‘मेरा जी नहीं भरा’ में दिखी नई जोड़ी की सिजलिंग केमिस्ट्री, फैंस एक्साइटेड

एयरपोर्ट पर फैन की हरकत से नाराज हुए Salman Khan, कंधे पर हाथ रखते ही दिया ऐसा रिएक्शन

पीरियड्स पर बयान देकर विवादों में घिरीं Sreeleela, ‘बहाना नहीं’ वाले कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

‘धुरंधर 2’ की सुनामी पर झूमे Shah Rukh Khan, भरी महफिल में Ranveer Singh पर यूं लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल

ऊर्फी ने आगे लिखा कि अपूर्वा ने जन्नत जुबैर के माता-पिता से जुड़े एक संवेदनशील पल पर भी उनकी भावनाओं का मजाक उड़ाया। साथ ही जब ऊर्फी उन्हें सांत्वना देने गईं, तो अपूर्वा ने सभी के सामने उन्हें अपमानित किया। इस पर ऊर्फी ने गुस्से में जवाब दिया, लेकिन अब वह इस पूरे मामले से दुखी और हताश नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें- मॉडल शीतल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुराना दोस्त सुनील निकला हत्यारा? पुलिस ने लिया हिरासत में

ऊर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो में कहा, “मैं कांप रही हूं। मैं खलनायक नहीं हूं। जब मुझे सबके सामने अपमानित किया गया, तो वो मेरे लिए बेहद तकलीफदेह था। मैं जानती हूं कि मुझे उस समय खुद पर काबू रखना चाहिए था, लेकिन मैं इंसान हूं।”

मामला यहीं नहीं रुका। एक रेडिट यूजर ने दावा किया कि ऊर्फी ने एक और चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें यह भी जिक्र था कि उन्होंने ‘द ट्रेटर्स’ जीत लिया है और दोनों ने यह प्लान किया था कि लड़ाई दर्शकों को शो से जोड़ने के लिए होगी। हालांकि, यह पोस्ट कुछ सेकंड में ही डिलीट कर दी गई।

इन सबके बीच अगर इस शो के बारे में बात करें, तो यह शो हॉलैंड के एक पॉपुलर रियलिटी शो का इंडियन वर्जन है, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और इसमें उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, अंशुला कपूर और रफ्तार जैसे 20 लोग पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

Apoorva mukhija and uorfi javed have been fighting on the traitors and off screen too

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2025 | 07:02 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • Urfi Javed

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.