Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिलीज के लिए तरस रही हैं अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ समेत 5 फिल्में, बोले- अब लड़ने की हिम्मत नहीं

अनुराग कश्यप की एक दो नहीं बल्कि पांच फिल्में रिलीज के लिए तरस रही हैं। उन्हें कैनेडी फिल्म रिलीज न होने का बेहद दुख है। इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड और मुंबई छोड़ने का मन बना लिया है। वह साउथ सिनेमा का रुख करने जा रहे हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 01, 2025 | 04:42 PM

अनुराग कश्यप की एक दो नहीं बल्कि पांच फिल्में रिलीज के लिए तरस रही हैं

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के बड़े स्टूडियोज पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका यह कहना है कि उन स्टूडियो की वजह से अनुराग कश्यप की पांच फिल्में रिलीज के लिए तरस रही हैं। इस दौरान अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई उनकी फिल्म ‘कैनेडी’ भारत में रिलीज नहीं हो पा रही है। इस बात का उन्हें बेहद ज्यादा दुख है। अनुराग कश्यप के मुताबिक बॉलीवुड में अब अच्छी फिल्में बनाने का उत्साह खत्म हो गया है। अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से जुड़ी हुई काफी बातें अनुराग कश्यप ने की। लेकिन उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि स्टूडियो की मनमानी की वजह से उनकी पांच फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही है। साल 2023 में अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी को कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इस फिल्म की कहानी की तारीफ की गई। लेकिन भारत में ही यह फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है। इस दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि कैनेडी फिल्म रिलीज ना हो पाने की वजह से मुझे बेहद ज्यादा दुख है। मैंने यह फिल्म ऐसे लोगों के साथ मिलकर बनाई है जिन्होंने आज तक फिल्म नहीं बनाई। स्टूडियो वाले कहते हैं, अपनी हिस्सेदारी बढ़ाओ, पैसा कमाओ और मुनाफा लाओ।

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, बड़ी फिल्म की मन्नत पूरी होने पर…

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 13 March: मकर को मान-सम्मान, वृश्चिक के पूरे होंगे मांगलिक कार्य; जानें शुक्रवार का राशिफल

घर पर अपने हाथों से बनाएं कच्चे पपीते का अचार, जानिए इसकी सिंपल आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

अनानास जूस हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, इसके फायदे जानते ही शुरू कर देंगे पीना!

16 मार्च को चैत्र महीने का दूसरा प्रदोष व्रत, जानिए इस व्रत के प्रमुख लाभ और महत्व

इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप की बेबसी और उनकी मायूसी भी साफ नजर आ रही थी। इस दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि अब उन में लोगों से लड़ने की ताकत नहीं बची है।  यही कारण है कि वह बॉलीवुड के लोगों से परेशान हो गए हैं और अब वह बॉलीवुड और मुंबई को छोड़ने का मन बना चुके हैं ,अनुराग कश्यप ने इस दौरान साउथ की फिल्मों की तारीफ की। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि अब वह साउथ सिनेमा का रुख करने वाले हैं। विजय सेतुपति की फिल्म महाराज में अनुराग कश्यप ने विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया, जबकि यह फिल्म एशिया के दूसरे देशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

Anurag kashyap reveals his 5 film waiting to get release he talks about kennedy movie

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2025 | 04:42 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.