कार्तिक आर्यन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, बड़ी फिल्म की मन्नत पूरी होने पर टेका माथा!

कार्तिक आर्यन नए साल की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ करते हुए नजर आए हैं। करण जौहर की फिल्म मिलने के बाद वह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।
Kartik Aaryan Visits Siddhivinayak Mandir After Signing Karan Johar Film
करण जौहर की फिल्म मिलते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
Published on
Updated on

मुंबई: कार्तिक आर्यन इस समय करण जौहर की अपकमिंग फिल्म के लिए मिले ऑफर की वजह से सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं वह मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं यह चर्चा भी हो रही है। इसके अलावा बीते साल उन्होंने भूलभुलैया 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया और अब कार्तिक आर्यन पर लगा फ्लॉप फिल्में देने का दाग भी धुल गया है। कार्तिक आर्यन नए साल की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेक कर करते हुए नजर आए हैं।

कार्तिक आर्यन ने 1 जनवरी 2025 को बुधवार के दिन मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर गणेश भगवान से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडियाकर्मी उनका वीडियो बनाते हुए नजर आए। वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर एंट्री करते हुए और मंदिर से बाहर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने लाल रंग के शर्ट पहनी हुई थी और पीले रंग का दुपट्टा उनके कंधे पर नजर आ रहा है। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया था।

साल 2024 कार्तिक आर्यन के लिए सफल साल साबित हुआ है। साल 2024 में उन्होंने 'चंदू चैंपियन' और 'भूल भुलैया 3' जैसी दो बेहतरीन फिल्में दी। चंदू चैंपियन बायोपिक थी तो वहीं भूल भुलैया 3 हॉरर कॉमेडी मूवी थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में उन्होंने करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' साइन किया है। इसके लिए उन्हें बड़ी साइन अमाउंट मिली है और यह उनके करियर की एक बड़ी फिल्म साबित होगी ऐसा माना जा रहा है। खुद कार्तिक आर्यन ने यह कहा था कि उन्हें अब तक किसी भी बड़े फिल्म मेकर की तरफ से ऑफर नहीं मिला है। ऐसे में अब उसकी भी शुरुआत हो गई है, ऐसा कहा जा सकता है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बनाया है। इस तरह की खबर भी खूब सुर्खियां बटोर रही। कहा यह भी जा रहा है की बड़ी फिल्म मिलने की उनकी मन्नत पूरी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com