Anupamaa Update: राही या अनुपमा डांस कॉम्पिटिशन में किसकी होगी जीत?

अनुपमा और राही के बीच कड़वाहट आने वाले कुछ एपिसोड्स में और बढ़ने वाली है। दोनों के बीच डांस कंपटीशन होने वाला है। दर्शक यह जानना चाहते हैं कि डांस कंपटीशन में किसकी जीत होगी?
Anupamaa Update: राही या अनुपमा डांस कॉम्पिटिशन में किसकी होगी जीत?
अनुपमा और राही के बीच और बढ़ेगा तनाव
Published on
Updated on

StartFragment

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में राही और अनुपमा आमने-सामने नजर आने वाली हैं। दोनों के बीच एक डांस कंपटीशन होने वाला है। मुकाबला कांटे का होगा। दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर बनी हुई है कि मुकाबले में जीत किसकी होगी? इसी बीच राही को यह पता चल गया है कि उसका पति प्रेम बीते कुछ समय से अनुपमा के संपर्क में बना हुआ है, जिसकी वजह से राही प्रेम पर चिढ़ी हुई है और अनुपमा सीरियल में मौजूदा माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

अनुपमा में इस समय प्रेम से हर कोई नाराज नजर आ रहा है, क्योंकि वह अनुपमा का साथ देते हुए दिखाई दिया है। इसी बीच अनुपमा में प्रेम का किरदार निभाने वाले शिवम खजूरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आने वाले एपिसोड्स में न सिर्फ जबरदस्त ट्वीट होगा, बल्कि मामला बुरी तरह से उलझने वाला है। किरदारों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच जाएगा। 

StartFragment

EndFragment

तनावपूर्ण माहौल बना रहेगा

फिल्मीबीट से बात करते हुए शिवम खजूरिया ने बताया अनुपमा और राही के बीच काफी समय से मतभेद चल रहा है। अब वह दोनों एक साथ स्टेज पर आमना सामना करेंगी, तो ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों एक दूसरे के साथ कैसा बर्ताव करती हैं। हालांकि उन्होंने इशारे में यह बात साफ कर दी है कि दोनों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना रहेगा और चीजें आगे चलकर और भी जटिल होगी यानि तनाव और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। 

StartFragment

EndFragment

अनुपमा डांस कंपटीशन हार जाएगी

राही और अनुपमा के करीब आने की उम्मीद में बैठे दर्शकों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है, आने वाले वक्त में भी दोनों एक दूसरे के करीब नहीं आने वाली है। इस बात का साफ इशारा हो गया है। दोनों के बीच आने वाले एपिसोड में तनाव और बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मामला और उलझता हुआ दिखाई देगा यह कहा जा सकता है। हालांकि डांस कंपटीशन में अनुपमा और राही के बीच मुकाबला होगा। दोनों में से कौन जीतेगा? यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन यह जानकारी मिली है की अनुपमा डांस कंपटीशन हार जाएगी, जबकि राही मुकाबला जीतने में कामयाब होगी। 

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com