Anupama Twist: रजनी को मात देने के लिए राजनीति में उतरेगी अनुपमा, चॉलवालों की करेगी मदद
Anupamaa Latest Episode: रुपाली गांगुली की ‘अनुपमा’ में ड्रामा अपने चरम पर है। अनुपमा रजनी को फंसाने और चॉलवालों की मदद करने नेतागिरी में उतरने वाली हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपमा लेटेस्ट एपिसोड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupamaa Political Twist: टीवी शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों कहानी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। रजनी से दोस्ती कर अनुपमा की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं, वहीं पराग चुपचाप अपनी बीवी और परिवार की परेशानियों का तमाशा देख रहा है। इस दौरान अनुपमा अहमदाबाद वसुंधरा से मिलने जाती है, जहां उसे चॉलवालों और परिवार के बीच बड़ा फैसला करना पड़ता है।
अनुपमा और वसुंधरा की होगी खास डील
टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा का डोज दे रहा है। कहानी में अनुपमा और रजनी के बीच टकराव का नया अध्याय शुरू हो चुका है। रजनी की चालबाज़ी और अपने इरादों में तेज अनुपमा अब पूरी तरह उसकी योजना को विफल करने के लिए तैयार है। वहीं, पराग चुपचाप हो रही घटनाओं को देख रहा है, लेकिन हस्तक्षेप करने से बच रहा है।
हाल ही में अनुपमा अहमदाबाद आती है ताकि वसुंधरा से मिलकर चॉलवालों की मदद कर सके। इस दौरान राही और माही अपनी मां से अपील करती हैं कि वह फैसला बदल दें। लेकिन अनुपमा स्पष्ट कर देती हैं कि वह चॉलवालों का साथ कभी नहीं छोड़ेगी। वसुंधरा अनुपमा को यह भी बताती हैं कि अगर उसने उनका साथ नहीं दिया तो वह राही, माही, परी, अंश और ईशानी की जिंदगी संवार देंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
सबूत जुटाएगी अनुपमा
अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है। रजनी अनुपमा की जान लेने की कोशिश करती है, लेकिन यह प्लान उसके लिए ही मुसीबत बन जाएगा। अनुपमा रजनी को फंसाने के लिए सबूत जुटाने की कोशिश करेंगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा और इस दौरान प्रेरणा अनुपमा की मदद करती हैं।
अनुपमा अब रजनी को हराने के लिए नेतागिरी में उतरती हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए एक पार्टी उन्हें इलेक्शन का टिकट देती है। नेता बनने के बाद अनुपमा सबसे पहले चॉलवालों की मदद करती हैं। धीरे-धीरे लोग उनके इरादों और नेक दिल को समझते हैं और अनुपमा से माफी मांगने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- KSBKBT 2 में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, गौतम बना अपनी ही बहन परी का दुश्मन, तुलसी और मिहिर रह जाएंगे हैरान
चॉलवालों की ऐसे करेगी मदद
अनुपमा न केवल चॉलवालों की मदद करती हैं बल्कि पराग और अपने बिजनेस को बचाने के लिए भी पूरी ताकत लगा देती हैं। अंततः राही का गुस्सा शांत होता है और परिवार में सामंजस्य लौटता है।
