Birthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
Shama Sikander Biography: फेमस एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने कम उम्र में उत्पीड़न का सामना करने से लेकर डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर से जीत हासिल करने तक, उनकी कहानी काफी प्रेरणादायक है।
- Written By: यति सिंह
शमा सिकंदर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shama Sikander Birthday Special: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शमा सिकंदर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी एक्टिंग और कातिलाना लुक्स के लिए पहचानी जाने वाली शमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल के लाखों दीवाने हैं। लेकिन ग्लेमर की इस दुनिया के पीछे छुपा उनका संघर्ष बेहद दर्दनाक और लंबा रहा है। एक समय ऐसा भी था जब शमा ने इंडस्ट्री और अपनी लाइफ से पूरी तरह दूरी बना ली थी।
शमा सिकंदर को असली पहचान साल 2003 में आए टीवी शो ‘ये मेरी लाइफ है’ से मिली थी। इस शो में उनके संस्कारी और सीधे-सादे रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा था, लेकिन अचानक ही शमा स्क्रीन से गायब हो गईं। लगभग 6 सालों तक उन्होंने टीवी की दुनिया से दूरी बनाए रखी।
14 साल की उम्र में झेला था डरावना अनुभव
एक इंटरव्यू के दौरान शमा ने अपने बीते हुए कल का सबसे काला सच उजागर किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह सिर्फ 14 साल की थीं, तब एक डायरेक्टर ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी।
सम्बंधित ख़बरें
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
स्टंट बना मुसीबत! KKK 15 में गौरव खन्ना और रूहानिका धवन दोनों हुए घायल, तस्वीरें वायरल
4500 करोड़ की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देख लें ये फिल्में और सीरीज, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
शमा ने हिम्मत दिखाते हुए फौरन उसका विरोध किया था। इसके बावजूद उस डायरेक्टर ने उन्हें डराने और धमकाने की कोशिश की थी। इस घटना से उबरने में शमा को काफी वक्त लगा था।
शमा सिकंदर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन और प्लास्टिक सर्जरी पर खुलकर बोलीं
लंबे ब्रेक के बाद शमा ने शॉर्ट फिल्म ‘सेक्सोहॉलिक’ और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘माया’ से जबरदस्त वापसी की। इन प्रोजेक्ट्स में उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया।
उनके इस बदले रूप को देखकर कई लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दीं। हालांकि, शमा ने इन बातों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि यह केवल उम्र के साथ आया स्वाभाविक बदलाव और कॉस्मेटिक प्रक्रिया है।
डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर को हरा कर की नई शुरुआत
स्क्रीन से दूर रहने के दौरान शमा गंभीर डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। टीवी इंडस्ट्री के दोहरे रवैये से थककर वह खुद की तलाश में निकल पड़ी थीं। आज शमा इस मानसिक बीमारी को हराकर एक बेहद खुशहाल और ईमानदार जिंदगी जी रही हैं।
ये भी पढ़ें: Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
कुछ ही समय पहले उन्होंने शादी की है और अब वह अपने काम के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों में जागरूकता भी फैला रही हैं।बता दें कि शमा ने साल 1998 में आई फिल्म ‘प्रेम अगन’ और 1999 में आमिर खान की फिल्म ‘मन’ में छोटा रोल किया। इसके बाद वह ‘अंश: द डेडली पार्ट’ और ‘धूम धड़ाका’ में नजर आईं।
