मां और मोटी बा पर भड़केगा प्रेम, कॉम्पिटिशन से अनुपमा की टीम होगी डिस्क्वालिफाई, शो में आएगा ट्विस्ट
Anupamaa Today Episode: टीवी शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि जब राही को पता चलेगा कि डांस कॉम्पिटिश से अनुपमा की टीम डिस्क्वालिफाई है वो खुश हो जाएगी। लेकिन प्रेम भड़क जाएगा और गलत बताएगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में आए दिन एक नया हंगामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आपने पिछले एपिसोड में देखा होगा कि अंश और प्रार्थना की शादी की रस्मों में राही और प्रेम पहुंचते हैं और ये देखकर प्रार्थना खुश हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, वो साथ में पापा का दिया हुआ सगुन का सामान भी लेकर जाते हैं। हालांकि, प्रार्थना इतना सारा सगुन का सामान लेने से इनकार करती है, लेकिन बाद में उसे सब समझाते है, तो स्वीकार कर लेती है।
इन सबके बीच अब कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है, जब राही, प्रेम, माही, परी और राजा कोठारी हाउस पहुंचेंगे। यहां मोटी बा और ख्याति का गुस्सा चरम पर होगा। उन्हें यकीन हो जाएगा कि जैसे प्रेम अनुपमा के करीब है, वैसे ही अब राही भी उसकी तरफ झुक रही है। दरअसल, अंश और प्रार्थना की शादी के फंक्शन में राही और अनुपमा ने साथ में डांस किया था, जिससे दोनों नाराज हो जाएंगे।
गुस्से में मोटी बा और ख्याति को सुनाएगा प्रेम
हालांकि, इस दौरान राही सफाई देती है कि वह आज भी अनुपमा से उतनी ही नफरत करती है जितनी पहले करती थी और डांस के दौरान उसे ध्यान ही नहीं रहा कि अनुपमा भी वहीं थी। लेकिन मोटी बा और ख्याति उसकी बातों से संतुष्ट नहीं होतीं, जिससे राही मायूस होकर अपने कमरे में चली जाती है। इस पर प्रेम गुस्से में आकर मोटी बा और ख्याति से कह देता है कि उन्हें किसी की खुशी देखी ही नहीं जाती।
सम्बंधित ख़बरें
Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
Cannes के रेड कार्पेट पर चमकी नागपुर की श्वेता चोपड़ा, ईकाे फ्रेंडली गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक
Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड
Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
ये भी पढ़ें- मायरा को खुश करने के लिए पौद्दार हाउस में होगा डांस कॉम्पिटिशन, अरमान के सामने आएगा गीतांजलि का सच
अनुपमा की टीम होगी डिस्क्वालिफाई
इसके बाद अनुपमा में आगे देखेंगे कि जब राही को पता चलता है कि फिनाले से पहले ही अनुपमा की टीम को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। यह सुनकर प्रेम भड़क उठता है और इसे गलत करार देता है। वहीं, परी उदास हो जाती है। तभी राजा एंट्री लेकर बताता है कि उसने अनुपमा की टीम को डिस्क्वालिफाई होने से बचा लिया है। यह सुनकर परी राजा को गले लगा लेती है और प्रेम भी खुश हो जाता है। हालांकि, मोटी बा और ख्याति का गुस्सा और बढ़ जाता है, लेकिन इस बार राजा के पिता अनिल कोठारी खुलकर बेटे का साथ देते हैं।
