Anupama Spoiler: राही के मन में जगेगा अनुपमा के लिए प्यार, देविका ने लिया बड़ा फैसला
Anupama Twist: अनुपमा में नए ट्विस्ट्स दर्शकों को भावुक कर देंगे। डांस फिनाले में अनुपमा की आंखों की रोशनी ख्याति की चाल के कारण चली जाती है, लेकिन वह हार नहीं मानती और दिल से नृत्य कर विजेता बनती है।
- Written By: सोनाली झा
राही के मन में जगेगा अनुपमा के लिए प्यार, देविका ने लिया बड़ा फैसला
Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। हर दिन इस सीरियल में नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। फैंस जहां डांस कॉम्पिटिशन के फिनाले को लेकर एक्साइटेड थे, वहीं अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। गौतम, ख्याति और वसुंधरा की चालों से अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों से घिरने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा का ऐसा संगम देखने को मिलेगा।
लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि गौतम की वजह से क्रू का एक सदस्य अनुपमा को गलत रास्ता दिखाता है और उसे एक कमरे में बंद कर दिया जाता है। अनु की हालत खराब हो जाती है और वह बाहर निकलने की कोशिश करती है। खुद को बचाने के लिए वह खिड़की तोड़ने की कोशिश करती है लेकिन गिरकर चोटिल हो जाती है।
ख्याति की चाल से बढ़ा खतरा
सही समय पर पराग आकर अनुपमा को बचा लेता है। इसके बाद अनुपमा फिनाले में डांस करती है और सबको चौंकाते हुए विनर बन जाती है। लेकिन इसी बीच उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है। परिवार और दर्शकों के लिए यह पल बेहद इमोशनल होगा। असल में ख्याति ने नफरत और जलन में अनुपमा की आई ड्रॉप बदल दी थी, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है। ख्याति चाहती थी कि अनुपमा फिनाले में डांस न कर पाए, लेकिन अनु हिम्मत नहीं हारती। वह मानती है कि नृत्य आंखों से नहीं बल्कि दिल से किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
ये भी पढ़ें- KSBKBT 2 Upcoming Twist: अजय खोलेगा परिधि का राज, मिहिर-तुलसी को लगेगा तगड़ा झटका
राही के मन में जागा मां के लिए प्यार
अनुपमा की हालत बिगड़ने पर परिवार उसे तुरंत अस्पताल ले जाता है। यहां राही को पहली बार अपनी मां के लिए चिंता होती है और उसके मन में प्यार जाग उठता है। इसी बीच बड़ा खुलासा होता है कि देविका को चौथे स्टेज का कैंसर है, जिससे परिवार पूरी तरह टूट जाता है। देविका की तबीयत लगातार खराब होती जाती है। लेकिन वह सबको चौंकाते हुए यह फैसला करती है कि वह अपनी आंखें अनुपमा को दान करेगी। वहीं दूसरी ओर राही को प्रेम और पराग सपोर्ट करते हैं, लेकिन ख्याति और वसुंधरा इस बात से आग बबूला हो जाती हैं।
