Anupama Spoiler: राही का अपमान करेगा गौतम, साइकिल की चेन से पॉल की पिटाई करेगी अनुपमा
Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। पॉल की धमकी पर अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ेगा और वह उसकी पिटाई कर देगी। वहीं गौतम अनुज को वापस लाकर कहानी में नया मोड़ लाएगा।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Anupama Latest Episode: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स लगातार कहानी में नए ट्विस्ट जोड़कर दर्शकों को बांधे हुए हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को इमोशन, एक्शन और रिश्तों के टकराव का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है। कहानी के मौजूदा ट्रैक में अनुपमा गोवा में अपनी नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पॉल उसकी जिंदगी को मुश्किल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।
दूसरी ओर, दिग्विजय अनुपमा को एक महीने का समय देता है, जिससे उसकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। आने वाले एपिसोड में एक हल्का-फुल्का सीन भी देखने को मिलेगा, जब दिग्विजय के कैफे में चूहा घुस जाता है और वह डर के मारे चिल्लाने लगता है। इस दौरान अनुपमा उसकी मदद करती है। यह सीन दोनों के बीच बनते रिश्ते की नई शुरुआत का संकेत देता है।
गौतम का नया खेल, राही और प्रेम की बेइज्जती
वहीं दूसरी तरफ, गौतम एक बार फिर अपनी चालें चलने वाला है। वह प्रेम और राही को साथ देखकर उन्हें अपमानित करता है। इतना ही नहीं, वह राही को अपनी बेटी की ‘दाईमां’ बताकर उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, जिससे राही का गुस्सा चरम पर पहुंच जाता है। कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब गौतम अपने फायदे के लिए अनुज को वापस लाने की योजना बनाएगा। अनुज की एंट्री से अनुपमा की जिंदगी में फिर से उथल-पुथल मच जाएगी और पुराने जख्म हरे हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
Urfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस
Lock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
ये भी पढ़ें- ‘डकैत’ के गाने ‘टच बडी’ से छाए पवन सिंह, साउथ में भोजपुरी तड़का देख फैंस हुए दीवाने
पॉल से भिड़ेगी अनुपमा, होगा जबरदस्त एक्शन
इसी बीच पॉल एक बार फिर अनुपमा को धमकाने की कोशिश करेगा और देविका की बेटी को नुकसान पहुंचाने की बात कहेगा। यह सुनते ही अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ेगा और वह साइकिल की चेन से पॉल की जमकर पिटाई कर देगी। यह सीन शो के सबसे दमदार पलों में से एक साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, आने वाले एपिसोड में अनुपमा दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, इमोशन और एक्शन का फुल डोज देने वाला है, जो शो की टीआरपी को और भी ऊंचाई पर ले जा सकता है।
