Anupama Spoiler: ईशानी की हालत देख टूटेगा अनुपमा का दिल, शो में होगी मिस्ट्री मैन की एंट्री
Anupama Update: अनुपमा में जल्द ही जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। ईशानी के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नींद की गोलियां खाने के बाद अनुपमा टूट जाती है और मुंबई जाने का प्लान रद्द कर अस्पताल लौट आती है।
- Written By: सोनाली झा
ईशानी की हालत देख टूटेगा अनुपमा का दिल
Anupama Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में एक बार फिर कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दीवाली के बाद अब शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ ईशानी अपनी गलती की सजा भुगत रही है, वहीं दूसरी ओर अनुपमा की जिंदगी में फिर से अनुज कपाड़िया की एंट्री होने जा रही है, लेकिन इस बार उसका अंदाज़ बेहद रहस्यमयी होगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा की ज़िंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि ईशानी की कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक आदमी वायरल करने की धमकी देता है। ब्लैकमेलिंग से परेशान ईशानी नींद की गोलियां खा लेगी। जैसे ही यह खबर अनुपमा तक पहुंचेगी, वह मुंबई जाते-जाते बीच रास्ते से ही वापस लौट आएगी। अस्पताल पहुंचते ही अनुपमा को एहसास होगा कि अब उसे अपने परिवार के साथ रहना होगा।
फिर से अनु की रसोई में लौटेगी अनुपमा
ईशानी के हादसे के बाद अनुपमा फैसला करेगी कि वह डांस की दुनिया से ब्रेक लेकर दोबारा ‘अनु की रसोई’ में काम करेगी। अनुपमा खुद से वादा करेगी कि वह इस रेस्टोरेंट को फिर से अपनी पुरानी रौनक लौटाकर देगी और परिवार के लिए एक नई शुरुआत करेगी। शो में असली ट्विस्ट तब आएगा जब एक अनजान शख्स अनुपमा की ज़िंदगी में कदम रखेगा। यह आदमी हमेशा उसके आसपास मंडराता रहेगा लेकिन अपना चेहरा नहीं दिखाएगा। अनुपमा को लगने लगेगा कि जैसे उसका अनुज उसके आस-पास ही है। जब वह इस मिस्ट्री मैन के गले में अनुज की चेन और जेब में अनुज की तस्वीर देखेगी, तो वह पूरी तरह हैरान रह जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
परी और राजा की शादी बचाएगी अनुपमा
अब दर्शकों को दिखाया जाएगा कि अनुपमा इस रहस्य के पीछे का सच जानने के लिए निकल पड़ेगी। वह ईशानी के ब्लैकमेलर को पकड़ने और अनुज की सच्चाई जानने दोनों मिशनों पर जुट जाएगी। अनुपमा ब्लैकमेलर को रंगेहाथ पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करेगी। सीरियल के अगले एपिसोड में अनुपमा कोठारी हाउस जाकर बड़ा हंगामा करेगी। वह ऐलान करेगी कि परी और राजा का तलाक नहीं होगा। अनुपमा के सामने कई राज खुलने वाले हैं, जिनसे शो की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाएगी।
