शाह परिवार के सामने खुलेंगे ईशानी के झूठ, बा की फटकार के बाद अनुपमा करेगी बड़ा फैसला

Anupama Upcoming Update: अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में कहानी नया मोड़ लेगी। ईशानी के झूठ और चालें आखिरकार सबके सामने उजागर हो जाएंगी। बा गुस्से में कहेंगी कि उसने अपनी ही बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी।
शाह परिवार के सामने खुलेंगे ईशानी के झूठ, बा की फटकार के बाद अनुपमा करेगी बड़ा फैसला
बा की फटकार के बाद अनुपमा करेगी बड़ा फैसला
Published on
Updated on

Anupama Spoiler: टीवी का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ हर एपिसोड में नए मोड़ और ट्विस्ट लेकर आ रहा है। इस समय कहानी में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है, जहां ईशानी के कारनामों का सच आखिरकार सबके सामने आ चुका है। कोठारी और शाह परिवार दोनों ही अब उसकी सच्चाई जान चुके हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को बड़ा भावनात्मक तूफान देखने को मिलेगा, जहां अनुपमा के फैसले से सब हैरान रह जाएंगे।

ताजा ट्रैक में दिखाया गया कि ईशानी ने अपनी ही बहन का घर बर्बाद कर दिया है। जब ये बात सबको पता चलती है तो बा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह ईशानी को खरी-खोटी सुनाते हुए कहती हैं, “डायन भी सात घर छोड़कर बर्बादी करती है, लेकिन तूने तो अपनी ही बहन की ज़िंदगी तबाह कर दी। इस बात पर अनुपमा और देविका भी ईशानी को फटकार लगाती हैं। कोठारी हाउस में भी वसुंधरा और पराग के बीच बहस बढ़ जाती है।

मुंबई जाने का निर्णय लेगी अनुपमा

लगातार झगड़ों और तनाव से थककर अनुपमा यह फैसला करती है कि अब वह मुंबई लौट जाएगी और अपनी ज़िंदगी को नए सिरे से शुरू करेगी। शाह परिवार उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन अनुपमा सबकी बातों को अनसुना कर देती है। इसी बीच पराग सबको चौंकाते हुए कहता है कि अब कोई अनुपमा को नहीं रोकेगा, इस बार परिवार की हर समस्या का हल वह खुद निकालेगा। अपनी सच्चाई उजागर होते देख ईशानी का आपा खो जाता है। वह राजा को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है, लेकिन राजा पहले से ही सच्चाई जानता है और उसे नजरअंदाज कर देता है।

ईशानी की अगली चाल

राजा के वजह से बौखलाई ईशानी आत्महत्या करने की कोशिश करती है, जिससे घर में अफरातफरी मच जाती है। इसी दौरान अनुपमा कोठारी हाउस पहुंचती है और एक नया सच सामने आता है। अनुपमा को पता चलता है कि ईशानी ने किसी की मदद से फर्जी तस्वीरें बनवाईं थीं ताकि वह राजा और परी के रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सके। सच्चाई सामने आने के बाद परी को राहत मिलती है, और शाह परिवार भी अनुपमा के सामने झुककर अपनी गलती मान लेता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com