प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल, वायरल हुआ कपल का प्यारा वीडियो

Priyanka Chopra and Nick Jonas Video: पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दोनों की क्यूट नोकझोंक फैंस का दिल जीत रही है।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल, वायरल हुआ कपल का प्यारा वीडियो
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल
Published on
Updated on

Priyanka Chopra and Nick Jonas Playful banter: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। हाल ही में एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने शेयर किया है, इसमें कपल की प्यारी नोक-झोंक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

वीडियो में प्रियंका ने निक के गाने पर एतराज जताया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कमरे में आराम से बैठी हुई हैं और उनके चेहरे पर यूवी मास्क लगा हुआ है। तभी निक कमरे में आते हैं और जोर-जोर से जोनस ब्रदर्स का गाना 'बैकवर्ड्स' गाने लगते हैं। शुरुआत में प्रियंका उन्हें नजरअंदाज करती हैं, लेकिन जब निक और तेज आवाज में गाने लगते हैं, तो वह गुस्से से उठकर कमरे से बाहर चली जाती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल

प्रियंका ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि क्या आप और जोर से गा सकते हैं? वीडियो देखकर साफ है कि यह पति-पत्नी की मस्ती भरी नोक-झोंक है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस प्रियंका-निक की इस प्यारी नोक-झोंक पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि कपल की केमिस्ट्री हमेशा ही एंटरटेनिंग रहती है।

प्रियंका चोपड़ा की छुट्टियां

इससे पहले प्रियंका ने अफ्रीका से अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में वह स्वादिष्ट भोजन का मजा लेते, जिम में वर्कआउट करते और वन्यजीवों के बीच क्वालिटी टाइम बिताते नजर आईं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द ब्लफ' में समुद्री डाकू की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'सिटाडेल' सीजन 2 का हिस्सा हैं।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

साथ ही, प्रियंका चोपड़ा एस एस राजामौली की बिग-बजट फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। इसे फिलहाल SSMB 29 नाम से जाना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com