Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फ्लाइट में मिले अनुपम खेर और करीना कपूर, ‘रिफ्यूजी’ के दिन आए याद, शेयर की फोटोज

Anupam Kher Instagram Post: अनुपम खेर और करीना कपूर एक ही फ्लाइट में अचानक मिले। इस खास मुलाकात ने दोनों को 25 साल पुरानी फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के दिनों की याद दिला दी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 21, 2025 | 03:11 PM

अनुपम खेर और करीना कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिय)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anupam Kher Kareena Kapoor Mid-Air Reunion: बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता अनुपम खेर और करीना कपूर खान हाल ही में एक ही फ्लाइट में सफर करते नजर आए। यह अचानक हुआ मिड-एयर रीयूनियन दोनों के लिए बेहद खास रहा। फ्लाइट में आमने-सामने बैठते ही दोनों पुरानी यादों में खो गए और लंबे समय तक बातचीत करते रहे। इस मुलाकात की झलक अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की, जिसमें उन्होंने इसे दिल से जुड़ा पल बताया।

अनुपम खेर ने लिखा कि यह मुलाकात उन्हें करीब 25 साल पीछे ले गई, जब उनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के सेट पर हुई थी। उस वक्त करीना कपूर अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं और यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। अनुपम खेर के मुताबिक, करीना थोड़ी नर्वस जरूर थीं, लेकिन उनकी आंखों में कॉन्फिडेंस और चेहरे पर अलग ही चमक साफ नजर आ रही थी।

अनुपम खेर ने की ‘रिफ्यूजी’ के दिनों की यादें

खेर ने बताया कि करीना शुरुआत से ही काफी प्रोफेशनल और पैशनेट थीं। उन्होंने कहा कि तब भी करीना में सीखने की भूख और खुद को बेहतर साबित करने का जुनून साफ दिखता था। समय के साथ करीना ने जिस तरह अपनी वर्सेटिलिटी और टैलेंट से इंडस्ट्री में खास मुकाम बनाया, वह उसी शुरुआती आत्मविश्वास का नतीजा है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़

IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?

जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर

करीना की प्रोफेशनल जर्नी पर बात

फ्लाइट में हुई बातचीत के दौरान दोनों ने करियर, फिल्मों और बदलते सिनेमा पर भी चर्चा की। अनुपम खेर ने कहा कि इतने सालों बाद भी करीना में वही एंथूजियाज्म और एनर्जी है। वह आज भी नए रोल्स को लेकर उतनी ही मोटिवेटेड हैं और अपनी एक्टिंग स्किल्स को निखारने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- ‘टॉक्सिक’ से सामने आया कियारा आडवाणी का पहला लुक, इमोशनल अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेता ने एक्ट्रेस की पर्सनालिटी की भी तारीफ की

अनुपम खेर ने करीना कपूर की पर्सनालिटी की भी तारीफ की और कहा कि वह आज भी बेहद फ्रेंडली और अप्रोचेबल हैं। वह अपने को-एक्टर्स और क्रू के साथ हमेशा सम्मान से पेश आती हैं। खेर ने अपने पोस्ट में करीना और उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

अनुपम खेर और करीना कपूर ने ‘रिफ्यूजी’ के अलावा ‘द शौकीन्स’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है। यह फ्लाइट रीयूनियन न सिर्फ उनकी पुरानी यादों को ताजा कर गया, बल्कि यह भी साबित करता है कि बॉलीवुड में दोस्ती और आपसी सम्मान समय के साथ और मजबूत होता जाता है।

Anupam kher kareena kapoor mid air reunion refugee memories

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 03:11 PM

Topics:  

  • Anupam Kher
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.