रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक देख यूजर्स ने की Ponniyin Selvan से तुलना, बोले- हर कोई मणिरत्नम नहीं
Ranbir Kapoor Upcoming Movie: रणबीर कपूर की 'रामायण' फर्स्ट लुक टीजर ने सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शंस बटोरे हैं। जहां कुछ फैंस ने मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्मों से तुलना की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रामायण और पोन्नियिन सेल्वन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ramayana Teaser Fans Compare Ponniyin Selvan: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर इसका फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर पहली बार भगवान राम के रूप में नजर आए। उनके लुक, भाव-भंगिमा और वीएफएक्स की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया मिली-जुली रही।
रणबीर का फर्स्ट लुक देख यूजर्स ने की इस फिल्म से की तुलना
फैंस ने रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर अपनी उत्सुकता जाहिर की, लेकिन कुछ यूजर्स खास प्रभावित नहीं हुए। कई लोगों ने इसकी तुलना हालिया ऐतिहासिक फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ से करना शुरू कर दिया। मणिरत्नम की यह फिल्म चोल वंश के ऐतिहासिक शासनकाल और 10वीं शताब्दी के भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिवेश पर आधारित थी। इसमें ऐश्वर्या राय, विक्रम, जयम रवि, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज, आर पार्थिबन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और जयराम जैसे कलाकार थे।
not everyone is mani ratnam pic.twitter.com/jzNUYTjSG3 — PJ 🍉 (@filmisconstant) April 2, 2026
टीजर पर प्रतिक्रिया देने वाले कुछ यूजर्स ने लिखा कि मणिरत्नम की फिल्म में भव्य सेट और खूबसूरत कॉस्ट्यूम डिजाइन की वजह से दृश्यों का प्रभाव बढ़ गया। एक यूजर ने कहा, “पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग रियल लोकेशन्स पर हुई थी, न कि केवल चमकदार वीएफएक्स पर निर्भर। इसका सही मिश्रण फिल्म को जीवंत बनाता है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
‘रामायण’ के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर भगवान राम के भाव और स्थिरता के साथ कुछ योद्धा जैसी लड़ाई के दृश्य भी नजर आए। इसके अलावा यश रावण और साई पल्लवी सीता के रूप में दिखाई दीं। वीएफएक्स के शानदार उपयोग ने फिल्म को महाकाव्य का एहसास दिलाया, हालांकि कुछ दर्शकों को यह वास्तविक लोकेशन्स के मुकाबले थोड़ा अधिक डिजिटल दिखा।
ये भी पढ़ें- ‘खोदा पहाड़…निकला चूहा’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ टीजर पर संजय गुप्ता ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
4 हजार करोड़ बजट में बन रही है फिल्म
आपको बता दें कि निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि दोनों भागों का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। इस बजट में भव्य सेट, कॉस्ट्यूम और ऑस्कर विनिंग वीएफएक्स तकनीक शामिल है।
फैंस अब टीजर के साथ-साथ फिल्म की पूरी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रामायण अपनी महाकाव्य कहानी और तकनीकी शानदारताओं के दम पर बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होगी।
