Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनुपम खेर बने महात्मा गांधी, ‘द बंगाल फाइल्स’ की दिखाई खास झलक, विवेक अग्निहोत्री भी आए नजर

Anupam Kher Look: बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ‘द बंगाल फाइल्स’ का एक बिहाइंड द सीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर किया है। जिसमें महात्मा गांधी के रोल में नजर आ रहे हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Aug 24, 2025 | 01:43 PM

अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anupam Kher ‘Bapu’ Look Viral: मशहूर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म उनकी चर्चित ‘फाइल्स ट्रायोलॉजी’ का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल थीं। अब तीसरी फिल्म में दर्शकों को इतिहास के एक और काले अध्याय से रूबरू करवाया जाएगा।

दरअसल, हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक खास बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है। इसमें वे महात्मा गांधी के लुक में नजर आ रहे हैं। सफेद धोती, चश्मा और चाल-ढाल देखकर फैंस दंग रह गए। अनुपम खेर को देखकर लग रहा था मानो महात्मा गांधी खुद कैमरे के सामने खड़े हों। इस वीडियो में उनके साथ निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और एक क्रू मेंबर भी दिखाई दिए।

अनुपम खेर ने शेयर किया खास वीडियो

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “द बंगाल फाइल्स के सेट से एक खास झलक।” उन्होंने पोस्ट में विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को भी टैग किया। फैंस इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Akshay Kumar ने खोले स्ट्रगल के राज, सुभाष घई के ऑफिस के बाहर घंटों करते थे इंतजार

YRKKH Update: मेहर की साजिश का होगा पर्दाफाश, अरमान के सामने आएगा सच, अभिरा चुकाएगी भारी कीमत

Anant Ambani Birthday: भाई कहकर सलमान खान ने लुटाया प्यार, अनंत अंबानी के बर्थडे पर उमड़ा सितारों का सैलाब

Dacoit Review: मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की ‘डकैत’ ने जीता दिल, नानी ने परफॉर्मेंस को बताया करियर बेस्ट


‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है। उस समय बंगाल में भारी दंगे हुए थे, जिनमें हजारों लोग मारे गए थे। फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना को पर्दे पर लाने वाली है।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुआ था हंगामा

पिछले दिनों जब मेकर्स ने कोलकाता में इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा था, तो वहां काफी हंगामा हो गया। प्रशासन ने ट्रेलर रिलीज को रोक दिया, जिसके बाद फिल्ममेकर्स और पुलिस के बीच बहस भी हुई। इस विवाद पर फिल्म की प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने कहा कि उन्हें दुख है कि बिना देखे ही फिल्म का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फिल्म को देखें ताकि उन्हें अतीत के सच का पता चल सके।

ये भी पढ़ें- तुलसी के सामने खुलेंगे परी के चौंकाने वाले राज, मां-बेटी के रिश्ते में आएगी दरार?

फिल्म के अहम किरदार निभा रहे मिथुन चक्रवर्ती ने भी कहा था कि अगर कोई इस फिल्म को रोकने की कोशिश करेगा, तो लोग और ज्यादा संख्या में इसे देखने थिएटर पहुंचेंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इसे अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anupam kher as mahatma gandhi in the bengal files bts video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Anupam Kher
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.