Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूबेदार की शूटिंग हुई शुरू, नई सीरीज के पोस्टर में दिखा अनिल कपूर का झकास अंदाज

अनिल कपूर और राधिका मदन की नई वेब सीरीज 'सूबेदार' से ताजा पोस्टर जारी हुआ है। सूबेदार की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। प्राइम वीडियो के लिए बन रही ये सीरीज एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने वाली है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Oct 30, 2024 | 05:23 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अनिल कपूर एक बार फिर ओटीटी पर वापसी करने जा रहे हैं। अनिल कपूर की नई वेब सीरीज ‘सूबेदार’ की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। ‘प्राइम वीडियो’ पर यह सीरीज जल्द ही प्रीमियर होगी। इसमें अनिल कपूर के अलावा राधिका मदन लीड रोल में हैं। राधिका मदान ने इस सीरीज में अनिल कपूर की बेटी श्याम का किरदार निभाया है। वेब सीरीज का ताजा पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें अनिल कपूर झकास अंदाज में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी कहानी किस विषय पर है और सीरीज से जुड़ी ताजा अपडेट क्या है।

इस सीरीज को बनाने में अनिल कपूर का प्रोडक्शन हाउस भी लगा हुआ है। सूबेदार सीरीज को ‘ओपनिंग इमेज फिल्म्स’ और ‘अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क’ मिलकर बना रहे हैं। इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- आदि शंकराचार्य सीरीज रिव्यू: इतिहास से जुड़े तत्थों को बखूभी पेश करती है वेब सीरीज

सम्बंधित ख़बरें

69 की उम्र में भी नहीं थमे अनिल कपूर, जिम में बहाया पसीना, वीडियो से दिया दमदार मैसेज

Anil Kapoor Subedar: ‘सूबेदार’ की सफलता पर बोलीं विद्या बालन, अनिल कपूर के समर्पण की जमकर की तारीफ

सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान-अनिल कपूर समेत पहुंचे कई दिग्गज

अनिल कपूर की ‘सुबेदार’ के संगीत ने जीता दिल, रोहन-विनायक की जोड़ी ने रचा दमदार साउंडस्केप

‘सूबेदार’ सीरीज अर्जुन मौर्य की कहानी है
प्राइम वीडियो के लिए बना रही इस सीरीज में ‘सूबेदार’ अर्जुन मौर्य की असली कहानी को पर्दे पर उतरने की कोशिश है। सूबेदार अर्जुन मौर्य सिविल लाइफ के संघर्षों का सामना करते हैं और अपनी बेटी के साथ मुश्किल रिश्ते को सुधारने की जद्दोजहद में रहते हैं। समाज में मौजूद मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं। कभी देश की रक्षा करने वाले एक सैनिक को अपने ही घर में परिवार की रक्षा के लिए अंदर के दुश्मनों से लड़ना पड़ता है। यह पूरी कहानी इसी पर आधारित है।

सूबेदार सीरीज को लेकर ये कहा जा सकता है कि यह मसाला फिल्मों से हटकर है। लेकिन आजकल इस तरह के सिनेमा को लोग पसंद कर रहे हैं और खासकर वेब सीरीज में इस तरह की कहानी को पसंद किया जाता है। मतलब साफ है कि अनिल कपूर एक बार फिर अपने झकास अंदाज में नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब तक प्रीमियर होती है।

Anil kapoor poster from subedar web series to be premiere on prime video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2024 | 05:23 PM

Topics:  

  • Anil Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.