‘धमाल 4’ में नहीं मिली एंट्री तो छलका अनिल कपूर का दर्द, अजय देवगन पर कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल
Anil Kapoor Upcoming Movie: ‘सूबेदार’ के प्रमोशन के दौरान अनिल कपूर ने ‘धमाल 4’ में अपनी कास्टिंग को लेकर मजाकिया अंदाज में अजय देवगन पर तंज कसा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनिल कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Subedaar Trailer Launch Events: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वो दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी दूसरी चर्चित फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ को लेकर भी खुलकर बात की और मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दे दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
‘अरे इंदु! मुझे नहीं लिया?’
दरइसल, इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि वह अक्सर अपने पसंदीदा निर्देशकों से खुद ही पूछ लेते हैं कि अगला प्रोजेक्ट क्या है और क्या वो उसमें साथ काम कर सकते हैं। इसी बीच उन्होंने निर्देशक इंद्र कुमार की नकल करते हुए कहा कि “अरे इंदु! तेरी ‘धमाल 4’… मुझे नहीं लिया पिक्चर में? कोई बात नहीं, अजय देवगन ने मना किया क्या?”
उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर खूब हंसने लगे। हालांकि यह पूरा बयान मजाकिया लहजे में था, लेकिन फैंस इसे अजय देवगन पर हल्के-फुल्के तंज के तौर पर देख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हॉलीवुड में दिशा पाटनी की एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में मिली बड़ी भूमिका, बताया कैसे मिला ऑफर
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
‘सूबेदार’ को लेकर एक्साइटेड हैं अनिल
सिर्फ इतना ही नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल कपूर ने ‘सूबेदार’ की शूटिंग का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है और एक्शन सीन करने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा उन निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करते हैं, जिनके साथ उनका दोस्ताना रिश्ता बन जाता है।
घर में कोई फैन नहीं!
इवेंट में अनिल कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वह ट्रेलर लॉन्च के लिए घर से निकल रहे थे, तो उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने पूछा कि वह कहां जा रहे हैं। जब उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का जिक्र किया, तो सुनीता ने दोबारा पूछा कौन सी फिल्म?
ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें क्या है पूरा मामला
अनिल ने हंसते हुए कहा कि उनके घर में कोई उनका फैन नहीं है। “मेरे बच्चे अपने उसूलों पर चलते हैं और पूरी तरह इंडिपेंडेंट हैं। घर में रत्ती भर भी फैन फॉलोइंग नहीं है,” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा। अनिल कपूर का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और ‘धमाल 4’ को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं।
