विनोद खन्ना को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे अनंत महादेवन, जानिए क्या था उनका जवाब

एक्टर डायरेक्टर अनंत महादेवन ने विनोद खन्ना के बारे में बात की और बताया कि वह उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे लेकिन उनकी यह बात सुनकर विनोद खन्ना ने ऐसा करने से मना कर दिया था
Ananth Mahadevan advised Vinod Khanna for Prime Ministership
Published on
Updated on

मुंबई: विनोद खन्ना बॉलीवुड के सफल अभिनेता रहे, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को भी कड़ी टक्कर दी थी। वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चार बार लोकसभा सदस्य भी रहे। इतना ही नहीं वह दो अहम मंत्रालय हूं की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। एक्टर डायरेक्टर अनंत महादेवन ने उन्हें प्रधानमंत्री की रेस में शामिल होने की सलाह भी दी थी लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था। विनोद खन्ना इकलौते ऐसे बॉलीवुड के हीरो रहे, जिन्होंने 4 बार लगातार लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान अनंत महादेवन ने विनोद खन्ना से जुड़ी ढेर सारी बातें की और बताया कि वह उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई है। इंटरव्यू के दौरान अनंत महादेवन ने बताया कि विनोद खन्ना का स्टारडम अमिताभ बच्चन के लिए चुनौती बन गया था। लेकिन फिर सब कुछ बदल गया। क्योंकि वह फिल्मी करियर छोड़कर अमेरिका में ओशो के आश्रम चले गए थे, जहां से वह 5 साल बाद लौटे। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी वापसी के बाद भी जबरदस्त थी, क्योंकि वापसी के बाद भी उनकी फिल्म देखने के लिए टिकट खिड़की के बाहर एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी थी।

अनंत महादेवन ने विनोद खन्ना के बारे में बताया कि विनोद खन्ना ऐसे इंसान थे, जो हर स्थिति में खुद को साबित करना चाहते थे, चाहे वह फिल्म रही हो या फिर राजनीति उन्होंने हर जगह खुद को साबित किया। फिल्म की तो फिल्म सुपरहिट हुई। फिल्मी करियर भी सफल रहा और राजनीति की तो वह वहां भी सफल साबित हुए। अनंत महादेवन ने बताया कि विनोद खन्ना बेहद खुश मिजाज इंसान थे। हर बार जब मैं उनके पास किसी रोल के लिए जाता था, तो वह मुझे पहले से ही बता देते थे कि मेरी फीस इतनी है चाहे एक दिन काम कराओ चाहे 20 दिन फीस वही रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com