-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amitabh Bachchan Story Of The Club Someone Used To Ask What Will We Drink
अमिताभ बच्चन ने याद किया क्लब का किस्सा, कहा- कोई पूछता था क्या पिएंगे, तो हम…
- Written By: सोनाली झा
अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अपने संघर्ष के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। बिग बी कोलकाता की एक कोयला कंपनी में मात्र 400 रुपये की नौकरी किया करते थे।

अमिताभ बच्चन और आमिर खान (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने लाखों लोगों को अपने अभिनय से प्रभावित किया है, लेकिन उनकी सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष छुपा है। 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले, बिग बी कोलकाता की एक कोयला कंपनी में मात्र 400 रुपये की नौकरी किया करते थे। यहां वह सुपरवाइजर की नौकरी करते थे।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन में आमिर खान के साथ बातचीत के दौरान अपने संघर्ष के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में जब एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह आठ लोगों के साथ एक कमरे में रहते हैं, तो अमिताभ को अपने पुराने दिन याद आ गए, जब वे भी आठ लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे, जहां कभी-कभी उन्हें जमीन पर भी सोना पड़ता था क्योंकि कमरे में सिर्फ दो ही पलंग थे।
आमिर खान का सवाल
आमिर खान ने बिग बी से एक सवाल किया कि सर, हमने सुना है कि आप कोलकाता में क्लबों में जाया करते थे। वहां क्या करते थे? अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि क्लब में जाना आजकल अजीब बात लगती है, लेकिन हमारे लिए ये एक रूटीन था। जितने भी हम बेरोजगार टाइप के लोग थे, जिनकी 400 रुपये महीने की नौकरी थी, हम आठ-दस लोग शाम को क्लब जाया करते थे। पांच मिनट इस क्लब में, पांच मिनट उस क्लब में गाना वगैरह सुना करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
ये भी पढ़ें- आमिर खान का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई सितारे जमीन पर
अमिताभ बच्चन मजाकिया अंदाज में कही ये बात
अमिताभ ने मजाकिया लहजे में बताया था कि जब भी कोई क्लब का वेटर आता और पूछता सर, क्या पिएंगे? तो हम उठकर बाहर निकल जाते थे, क्योंकि पीने के पैसे नहीं होते थे। बिग बी का यह किस्सा न केवल उनके संघर्ष और सादगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कैसे साधारण जिंदगी से निकलकर उन्होंने असाधारण मुकाम हासिल किया।
Amitabh bachchan story of the club someone used to ask what will we drink
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













