अमिताभ बच्चन ने KBC के सेट पर की महिला आइस हॉकी टीम से मुलाकात, कांस्य पदक जीत पर दी बधाई
Amitabh Bachchan on KBC 17: अमिताभ बच्चन ने अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर भारतीय महिला आइस हॉकी टीम से मुलाकात की, जिसने हाल ही में आईआईएचएफ एशिया कप में थाईलैंड को हराकर कांस्य पदक जीता।
- Written By: सोनाली झा
अमिताभ बच्चन ने KBC के सेट पर की महिला आइस हॉकी टीम से मुलाकात
Kaun Banega Crorepati 17: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन इस समय अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को लेकर चर्चा में है। बिग बी आए दिन शो से रिलेटड अपडेट शेयर करते हैं। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर भारतीय महिला आइस हॉकी टीम से मुलाकात की। इस खास पल को बिग बी ने अपने जीवन के सबसे सम्मानित अनुभवों में से एक बताया।
अमिताभ बच्चन ने टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि और जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में कमतर नहीं हैं और अपने साहस व मेहनत से वे हर चुनौती को पार कर सकती हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में इस मुलाकात का ज़िक्र करते हुए लिखा कि क्या आपने कभी सुना है कि भारत में एक महिला आइस हॉकी टीम भी है? और हाल ही में एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता है। यह कितनी बड़ी उपलब्धि है।
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
बिग बी ने कहा कि टीम की यह सफलता सिर्फ खेल जगत के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने खिलाड़ियों के संघर्ष और साहस की सराहना करते हुए लिखा कि इन महिलाओं ने तमाम मुश्किलों के बावजूद जीत हासिल की और सभी को गलत साबित कर दिया। महानायक ने टीम की उपलब्धि को महिलाओं की शक्ति का सशक्त प्रतीक बताया।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने रचा इतिहास
अमिताभ बच्चन ने कहा कि कभी भी किसी महिला को कमजोर मत समझो, क्योंकि वह आपको गलत साबित करके दिखाती है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। गौरतलब है कि भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में आयोजित आईआईएचएफ एशिया कप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में टीम ने थाईलैंड को 3-1 से हराया था। यह जीत खेल जगत में महिलाओं की नई पहचान और उनके अटूट आत्मविश्वास का प्रतीक मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने उड़ाया अपनी फिल्म का मजाक, बोले- उल्लू बना लेना लेकिन जीरो मत बनाना
बिग बी ने महिला खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन ने टीम की इस जीत को न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बताया। उनके मुताबिक, यह उपलब्धि साबित करती है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती हैं। बिग बी ने इस खास मौके पर महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगी। इस मुलाकात की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी उन्होंने अपने ब्लॉग पर साझा की हैं, जिनमें वह टीम के साथ और अकेले भावुक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन इस समय सोनी टीवी और सोनी लिव ऐप पर प्रसारित हो रहा है।
