'काम चाहिए तो रात में आओ...', तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने खोला कास्टिंग काउच' का काला सच

Simple Kaul On Casting Couch: फेमस एक्ट्रेस सिंपल कौल ने अपने शुरुआती दिनों का एक हैरान कर देने वाला अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बिना डरे अपनी शर्तों पर काम करने से कभी समझौता न करने की कहानी बताई।
Simple Kaul Opens Up About Casting Couch
सिंपल कौल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actress: ग्लैमर और चकाचौंध से भरी मनोरंजन जगत की एक सच्चाई ऐसी भी है, जो अक्सर नए कलाकारों को डराती है। कई बार सफलता का रास्ता तय करने के लिए कलाकारों को अपनी गरिमा और उसूलों की कसौटी से गुजरना पड़ता है। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में अपनी खास पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सिंपल कौल ने हाल ही में अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों का एक ऐसा ही अनसुना किस्सा बयां किया है।

मुंबई में अपने कदम जमाने के दौरान उन्हें जिस स्थिति का सामना करना पड़ा, उसने एक बार फिर ग्लैमर जगत के पीछे छिपे अंधेरे को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। सिंपल कौल ने खुलासा किया कि जब वह अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही थीं, तब उन्हें कास्टिंग काउच जैसी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

करियर के शुरुआती दिनों में जब आया एक फोन कॉल

अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने को लेकर सिंपल कौल ने खुलासा करते हुए बताया कि एक फिल्ममेकर ने उन्हें फोन किया और बताया कि वह एक होटल में ठहरे हुए हैं। बातचीत के दौरान उस फिल्ममेकर ने अभिनेत्री को रात के करीब 8 या 8.30 बजे मिलने के लिए होटल आने का दबाव बनाया। मुंबई जैसे नए शहर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही किसी भी नई कलाकार के लिए ऐसी परिस्थिति काफी विचलित करने वाली हो सकती थी।

होटल की लॉबी या मुलाकात का अंत, जब एक्ट्रेस ने रखी शर्त

जब सिंपल ने बेहद सहजता से कहा कि वह अकेले नहीं बल्कि अपने दोस्तों के साथ आएंगी, तो सामने वाले का जवाब चौंकाने वाला था। सिंपल के जवाब को लेकर फिल्ममेकर ने उनसे साफ कहा कि वह दोस्तों को होटल की नीचे बनी लॉबी में बिठा दें और खुद अकेले ऊपर कमरे में आ जाएं।

सिंपल कौल ने बिना किसी हिचकिचाहट के इस ऑफर को खारिज कर दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि यदि मुलाकात होगी तो केवल होटल की लॉबी में ही होगी, किसी बंद कमरे में नहीं। सिंपल का मानना था कि काम पाने के लिए अपनी गरिमा से समझौता करना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है।

स्पष्टता ने बनाई गलत इरादों के आगे ढाल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सिंपल कौल सिंपल कौल ने बताया कि वह शुरुआत से ही अपने विचारों को लेकर काफी साफ और आत्मविश्वासी थीं। उनकी इसी स्पष्टवादिता की वजह से लोग उनके सामने कोई भी गलत बात रखने से पहले दस बार सोचते थे।

सिंपल कौल ने यह नियम बना रखा था कि अगर वह कभी किसी काम के सिलसिले में कहीं जाएंगी, तो अपनी टीम या दोस्तों के साथ ही जाएंगी। किसी भी प्रोजेक्ट या रोल को पाने की चाहत उनके लिए अपने सिद्धांतों और सीमाओं से बढ़कर कभी नहीं रही। सिंपल कौल ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर की फेमस शो 'कुसुम' से की और 'कुटुंब', 'शरारत', और 'ये मेरी लाइफ है' जैसे पॉपुलर शो में एक्टिंग से की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com