एक नहीं…दो-दो बार जन्मदिन क्यों मनाते हैं अमिताभ बच्चन? वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज, यानी 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं कि बिग बी हर साल एक नहीं, बल्कि दो जन्मदिन क्यो मनाते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan 83th Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं कोई उन्हें कोई ‘बिग बी’ कहता है, तो कोई ‘शहंशाह’। लेकिन उनके चाहने वालों के लिए सबसे खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं, और इसके पीछे की कहानी बेहद प्रेरणादायक है।
दरअसल, अमिताभ बच्चन का असली जन्मदिन 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में है। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि थे, जबकि उनकी मां तेजी बच्चन सामाजिक कार्यों में सक्रिय थीं। लेकिन बिग बी का दूसरा जन्मदिन 2 अगस्त को भी मनाया जाता है। इसे उनके चाहने वाले ‘पुनर्जन्म का दिन’ मानते हैं, क्योंकि इस दिन उन्होंने मौत को मात दी थी।
मौत को मात देकर लौटे थे अभिनेता
यह घटना 1982 की है। अमिताभ बच्चन उस समय फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग कर रहे थे। 24 जुलाई को बेंगलुरु में एक एक्शन सीन के दौरान उनके पेट पर गलती से पुनीत इस्सर का घूंसा लगा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मल्टीपल सर्जरी करनी पड़ी। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
Bigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?
हिना खान का क्वीन मोड़ ऑन, ग्लैमरस तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई धूम, फैंस बोले- ये हैं असली शेर खान
MrBeast Wedding: अरबों की कमाई करने वाले यूट्यूबर ने सादगी से की शादी, तस्वीरें वायरल
डॉक्टरों ने अमिताभ की हालत नाजुक बताई और एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन 2 अगस्त को एक चमत्कार हुआ और बिग बी ने अचानक अपना अंगूठा हिलाया और धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार शुरू हुआ। इस दौरान उनके परिवार और लाखों फैंस ने सलामती की दुआएं की। अंततः 24 सितंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, और मुंबई में हजारों फैंस ने उनका स्वागत किया।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस का ऑफर मिलने के बाद संभावना सेठ ने बताया कैसा था वो पल, बोलीं- फोन गिरते-गिरते बचा था
अमिताभ बच्चन ने ऐसे शुरू किया था करियर
अस्पताल के बाहर अमिताभ ने अपने फैंस से कहा था, “जिंदगी और मौत के बीच यह एक भयावह अग्नि परीक्षा थी। अब मैं मौत पर विजय पाकर अपने घर लौट रहा हूं।” अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ से की थी। शुरुआती दिनों में उनकी लंबी हाइट और भारी आवाज के लिए आलोचना भी हुई, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज 50 से अधिक वर्षों तक बिग बी ने बॉलीवुड पर राज किया है और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है।
