Bigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?
Bigg Boss 20 September 2026: बिग बॉस 20 छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है, जहां सितंबर से सलमान खान एक बार फिर अपनी दबंग मेजबानी से टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे हैं।
- Written By: यति सिंह
बिग बॉस 20 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bigg Boss 20 Salman Khan: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लॉकअप 2 और अलायंस जैसे शोज के बढ़ते दबदबे के बीच अब टीवी के सबसे फेमस शो बिग बॉस 20 ने भी मैदान में उतरने का पूरा मन बना लिया है। लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे थे कि भाईजान की टीवी पर वापसी कब होगी। अब खबरों की मानें तो मेकर्स ने शो की लॉन्च डेट लगभग तय कर ली है।
सितंबर महीने से बिग बॉस 20 टीवी स्क्रीन पर दस्तक देगा और सलमान खान एक बार फिर अपनी तीखी बातों और खास अंदाज से टीआरपी की रेस में नया तूफान लाने वाले हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने इस बार भी शो की कमान सलमान खान के हाथों में ही सौंपी है। सितंबर 2026 में प्रीमियर के साथ ही टीवी की दुनिया में मनोरंजन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
6 भाषाओं में एक साथ रिलीज करने का बड़ा दांव
इस बार बिग बॉस के मेकर्स सिर्फ हिंदी दर्शकों तक सीमित नहीं रहना चाहते बल्कि उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं में भी बड़ा दांव खेला है। हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
हिना खान का क्वीन मोड़ ऑन, ग्लैमरस तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई धूम, फैंस बोले- ये हैं असली शेर खान
MrBeast Wedding: अरबों की कमाई करने वाले यूट्यूबर ने सादगी से की शादी, तस्वीरें वायरल
छात्र आंदोलन पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- गुस्से से खौल रहा हूं, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘मांगकर खाना खा रहे हैं…’ आमिर खान के सौतेले भाई को लेकर Ex-Wife का चौंकाने वाला दावा
साउथ के जाने-माने सितारे विजय सेतुपति, नागार्जुन, किच्चा सुदीप और मोहनलाल अपनी-अपनी भाषाओं के सीजनों की कमान संभालेंगे। वहीं बांग्ला भाषा में सौरव गांगुली का अंदाज दर्शकों का ध्यान खींचने वाला होगा।
ओटीटी के तगड़े कॉम्पिटिशन से डर गए हैं मेकर्स
पिछले कुछ हफ्तों से ओटीटी पर आ रहे शोज ने दर्शकों को बुरी तरह अपनी तरफ खींच रखा है। लॉकअप 2 और एलायंस जैसी सीरीज में आ रहे मोड़ लगातार चर्चा बटोर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: MrBeast Wedding: अरबों की कमाई करने वाले यूट्यूबर ने सादगी से की शादी, तस्वीरें वायरल
ऐसे में टीवी के इस सबसे बड़े शो के मेकर्स के सामने अपनी पुरानी बादशाहत बचाने की बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। बिग बॉस का पिछला सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाया था, इसलिए इस बार हर एक कदम बेहद सोच-समझकर उठाया जा रहा है।
छोटे पर्दे का शो अनुपमा और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे बड़े डेली सोप्स के बीच अपनी जगह बनाना हमेशा से मुश्किल रहा है। हालांकि, सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस और नए फॉर्मेट का तड़का इस शो को एक बार फिर नंबर वन की कुर्सी तक पहुंचा सकता है।
