Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सास-ससुर ही नहीं अभिषेक ने भी ऐश्वर्या राय को नहीं दी जन्मदिन की बधाई, तलाक की अटकलें तेज

ऐश्वर्या राय को इस बार जन्मदिन की बधाई सार्वजनिक तौर पर अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन या फिर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने नहीं दी। इसके बाद दोनों के बीच मतभेद और तलाक को लेकर चल रही खबरें तेज हो गई है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 03, 2024 | 06:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का जन्मदिन 1 नवंबर को था। ऐश्वर्या राय 51 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस ने तो ढेर सारी शुभकामनाएं दी लेकिन पति अभिषेक बच्चन की तरफ से सार्वजनिक तौर पर विश नहीं किया गया। इतना ही नहीं बच्चन परिवार के सदस्य अमिताभ बच्चन भी उन्हें बर्थडे विश किया करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने भी नहीं किया तो ऐसे में ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच मतभेद की खबर अब तेज हो गई है। दोनों के तलाक को लेकर चल रही खबरें भी अब तेजी से रफ्तार पकड़ने लगी है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद की खबर पहली बार सामने तब आई जब अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग दिखाई दी। दोनों के बीच मतभेद बढ़ने की खबर आई और यह भी कहा जाने लगा कि दोनों जल्दी तलाक लेने वाले हैं। इतना ही नहीं यह भी दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय या फिर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से इस विषय पर कोई भी औपचारिक बयान सामने अब तक नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस बनती बेटी तो आत्महत्या कर लेते ऋषि कपूर, पिता की खुशी के लिए कुर्बान…

सम्बंधित ख़बरें

‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास

क्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल

Cannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट

Aishwarya Rai ने कान्स 2026 में ब्लू शिमरी गाउन में लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

इसी बीच की खबर सामने आई कि अभिषेक बच्चन का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और उन्होंने दसवीं की एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ नजदीकी बढ़ा ली है और ऐश्वर्या राय के अभिषेक से रूठने का यही मुख्य कारण भी है, लेकिन यह दावा भी पूरी तरह से साबित नहीं हो पाया क्योंकि इस पर निमरत कौर, अभिषेक बच्चन या फिर ऐश्वर्या राय की तरफ से कोई भी बयान अब तक सामने नहीं आया है।

ऐश्वर्या राय का जन्मदिन 1 नवंबर को था। उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया लेकिन इस मौके पर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से सार्वजनिक तौर पर ऐश्वर्या राय को बर्थडे की बधाई नहीं दी गई। वैसे यह परंपरा रही है कि अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी ऐश्वर्या राय को विश किया करते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है और यही कारण है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच तलाक को लेकर चल रही खबर एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी है।

Amitabh bachchan and abhishek bachchan did not wish aishwarya rai on her birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 06:26 PM

Topics:  

  • Abhishek Bachchan
  • Aishwarya Rai
  • Amitabh Bachchan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.