क्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
Jaya Bachchan Viral Statement: बॉलीवुड की सीनियर अदाकारा और अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जानी जाने वाली जया बच्चन जब भी कुछ बोलती हैं, तो चर्चाओं में आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ जया बच्चन ने अपनी शादी को लेकर बोला जो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: यति सिंह
एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया कि 'सच कहूं तो मैंने उनसे कभी शादी को लेकर कोई सवाल नहीं पूछा। क्या पता अगर मैं पूछूं तो वो बोल दें कि शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। इसलिए मैं यह बात उनके मुंह से सुनना ही नहीं चाहती'।
जया बच्चन ने आज की जनरेशन के रिश्तों पर भी खुलकर बोलते हुए कहा कि 'आज के समय में शादी हर किसी के लिए जरूरी नहीं रह गई है। आज की पीढ़ी को कानूनी शादी या कागज के टुकड़ों की कोई परवाह नहीं है और यह काफी हद तक सही भी है। शादी तो दिल्ली का लड्डू है, जो खाए वो भी पछताए और जो ना खाए वो भी पछताए'।
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan से पहले इन सेलेब्स ने रचाईं कई शादियां, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
90s Actress Madhoo: ‘9 साल में इतना काम किया’…अभिनेत्री मधु ने सुनाई अपने करियर की अनकही कहानी
जया बच्चन ने अपनी शादी का मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा कि 'हमारे जमाने में शादी के वक्त हमने किसी मैरिज रजिस्टर पर साइन ही नहीं किए थे। सालों बाद हमें अचानक पता चला कि भाई, रजिस्टर पर दस्तख्त भी करने होते है। तब जाकर हमने साइन किए। इसका मतलब तो ये हुआ कि हम सालों तक कानूनी तौर पर अवैध तरीके से रह रहे थे'।
जया बच्चन ने अपनी पोती नव्या की शादी की बात को लेकर कहा कि 'नव्या अभी 28 साल की होने वाली है। लेकिन वो उसकी शादी के लिए भी जल्दबाजी में नहीं है। आजकल की लड़कियां बहुत समझदार और होशियार है। वे इतनी स्मार्ट हैं कि वो हमें पढ़ा दें। आज के दौर में बच्चों की परवरिश या शादी को लेकर सलाह देने के लिए मैं बहुत बूढ़ी हो चुकी हूं'।
इंटरव्यू के दौरान जब जया बच्चन से पूछा गया कि उन्हें अमिताभ से प्यार होने वाला पहला पल याद है? तो उन्होंने कहा कि 'क्यों पुराने जख्मों को कुरेद रहे हो? मैं 52 साल से एक ही पति के साथ झेल...मेरा मतलब है निभा रही हूं'।
