Aishwarya Rai ने कान्स 2026 में ब्लू शिमरी गाउन में लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
Aishwarya Rai Cannes 2026: कान्स 2026 से ऐश्वर्या राय का पहला लुक सामने आ गया है। ब्लू शिमरी मर्मेड गाउन, डायमंड जूलरी और एलिगेंट स्टाइल के साथ एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर शानदार जलवा बिखेरा।
- Written By: सोनाली झा
ऐश्वर्या राय का पहला लुक (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Aishwarya Rai Cannes 2026 Blue Gown Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल से आखिरकार ऐश्वर्या राय का पहला लुक सामने आ गया है। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस और रॉयल अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। फैंस लंबे समय से उनके लुक का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय ने अपनी शानदार मौजूदगी से चार चांद लगा दिए।
ऐश्वर्या राय इस बार रेड कार्पेट पर डीप ब्लू शिमरी मर्मेड गाउन पहनकर उतरीं। उनके इस आउटफिट में इंट्रिकेट बीडवर्क और टेक्सचर्ड पैटर्न का बेहद खूबसूरत इस्तेमाल किया गया था। गाउन की बॉडी-हगिंग फिटिंग उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रही थी। इस आउटफिट की सबसे खास बात इसके ड्रामेटिक शोल्डर डिटेल्स रहे, जिन्हें पंखुड़ी जैसी स्ट्रक्चर में डिजाइन किया गया था। वहीं गाउन के साथ जुड़ा लंबा फ्लोई ट्रेल उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था।
ऐश्वर्या राय की डायमंड जूलरी
ऐश्वर्या के इस शानदार गाउन को मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है, जबकि उनके लुक को स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया। एक्ट्रेस ने अपने इस रॉयल लुक को डायमंड चोकर नेकलेस के साथ कंप्लीट किया। इसके अलावा उन्होंने मैचिंग रिंग्स भी कैरी कीं, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट लग रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
सॉफ्ट मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
हेयरस्टाइल की बात करें तो ऐश्वर्या ने अपने बालों को साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया था। यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे को बेहद खूबसूरती से फ्रेम कर रही थी और उनके पूरे लुक में ग्रेस जोड़ रही थी। मेकअप को उन्होंने काफी मिनिमल रखा। ड्यूई बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो दिया। यही वजह है कि उनका लुक बेहद क्लासी और एलिगेंट नजर आया।
सोशल मीडिया पर छाया ऐश्वर्या का कान्स लुक
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का कॉन्फिडेंस और स्टाइल हर किसी का ध्यान खींच रहा था। उन्होंने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक स्टनिंग पोज दिए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें कान्स की क्वीन बताया, तो कई लोगों ने उनके लुक को अब तक का सबसे खूबसूरत रेड कार्पेट अपीयरेंस कहा।
