-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ameesha Patel Reacts To Speculations Of Dating Ranbir Kapoor Share Truth About Her Relationship
Ranbir Kapoor संग डेटिंग की अटकलों पर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट, बताई अपने रिश्ते की सच्चाई
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमीषा पटेल अक्सर अपना जलवा बिखेरती रहती हैं। एक्ट्रेस 49 साल की होने के बाद भी शादी नहीं की है। लेकिन हमेशा अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर खुलकर बात की है।

रणबीर कपूर और अमीषा पटेल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: 49 साल की उम्र में भी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल की खूबसूरती और स्टाइल का जादू कम नहीं हुआ है। वह आज भी अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का ध्यान खींचती हैं। हालांकि अमीषा ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उनके अफेयर को लेकर कई बार चर्चाएं होती रही हैं। एक समय ऐसा भी था जब उनका नाम रणबीर कपूर और बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ जोड़ा गया था। हाल ही में अमीषा ने इन अफवाहों पर खुलकर अपनी बात रखी हैं।
दरअसल, नेस वाडिया के साथ अपने लिंकअप की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमीषा ने बताया कि वे दोनों फैमिली फ्रेंड हैं और यह रिश्ता तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा, “नेस और मैं साउथ बॉम्बे के एक ही सोशल सर्कल से आते हैं। हमारे दादा-दादी, माता-पिता और अब हम सभी एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। शायद लोग इसलिए कंफ्यूज हो गए क्योंकि नेस और मैं दोनों ही अच्छे दिखते हैं और सिंगल हैं।” उन्होंने ये भी बताया कि नेस के पिता की वजह से ही वह कैथेड्रल स्कूल में पढ़ने गई थीं और उनका परिवार अक्सर छुट्टियों में साथ समय बिताता था। अमीषा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने नेस को कभी डेट नहीं किया।
रणबीर कपूर के साथ अफवाहों पर अमीषा ने बताया कि एक समय वे कई हाई-प्रोफाइल पार्टियों और फंक्शन्स में साथ दिखे थे, जिसकी वजह से मीडिया ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, “कभी हम रणबीर के घर होते थे, कभी आरके स्टूडियो में सैफ अली खान और अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच देखते थे।”
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अमीषा ने यह भी बताया कि उनके परिवार और कपूर परिवार के बीच सालों से अच्छे रिश्ते रहे हैं। उन्होंने साझा किया कि राज कपूर ने उनके दादा की अर्थी को कंधा दिया था और ऋषि कपूर, बबीता कपूर, और उनके माता-पिता आपस में अच्छे दोस्त थे।
अंत में अमीषा ने कहा कि वह खुश हैं कि जिन लोगों के साथ उनका नाम जोड़ा गया, वे सभी अच्छे और सम्मानित लोग हैं। लेकिन इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं थी।
Ameesha patel reacts to speculations of dating ranbir kapoor share truth about her relationship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












