लॉकअप 2 में राम कपूर के बाद क्या होगी गौतमी कपूर की एंट्री? वाइल्ड कार्ड पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
Gautami Kapoor Wild Card Entry: 'लॉकअप 2' में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर की एंट्री को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि एक्ट्रेस ने साफ किया कि फिलहाल उनका शो में जाने का कोई इरादा नहीं है।
- Written By: सोनाली झा
गौतमी कपूर और राम कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Gautami Kapoor Lock Upp 2: रिएलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 27 जून से शुरू हुए इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। कई चर्चित सितारों के बीच अभिनेता राम कपूर भी अपने बेबाक अंदाज और खुलासों की वजह से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच उनकी पत्नी और अभिनेत्री गौतमी कपूर ने शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में गौतमी कपूर मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं, जहां पैपराजी ने उनसे ‘लॉकअप 2’ को लेकर कई सवाल किए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भी शो में एंट्री करना चाहेंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं राम को पूरा सपोर्ट करती हूं। उन्हें शो में देखकर बहुत मजा आ रहा है। जहां तक मेरी एंट्री की बात है, वो राम की मर्जी पर है। उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।
वाइल्ड कार्ड एंट्री पर दिया साफ जवाब
गौतमी कपूर से जब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने तुरंत इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं, वाइल्ड कार्ड नहीं। मेरे बच्चों को कौन देखेगा? गौतमी के इस बयान से साफ है कि इस समय उनकी प्राथमिकता उनका परिवार और बच्चे हैं। चूंकि राम कपूर पहले से ही शो के अंदर हैं, इसलिए वह घर की जिम्मेदारियां निभाने पर ध्यान देना चाहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद बोलीं सुनीता आहूजा, लड़ाई-झगड़ा देखकर मेरा डायबिटीज और बढ़ गया
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के लिए मेकर्स का मेगा प्लान, रिलीज से पहले 12 शहरों का दौरा करेगी पूरी टीम
अलायंस में सोहेल खान का खुलासा, बचपन में यौन उत्पीड़न का किया सामना, बोले- सालों तक किसी से नहीं कही ये बात
Ragini 3 First Look: तमन्ना भाटिया बनीं नई ‘रागिनी’, लंदन में शुरू हुई शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की पहली झलक
राम कपूर के खुलासे ने बटोरी थीं सुर्खियां
कुछ दिनों पहले राम कपूर ने ‘लॉकअप 2’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि गौतमी कपूर से शादी से पहले इंडस्ट्री में उनकी छवि एक ‘प्लेबॉय’ की थी। यह बात उन्होंने शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के सवाल का जवाब देते हुए कही थी। राम के इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
एकता कपूर ने दी थी गौतमी को सलाह
राम कपूर ने शो में यह भी बताया कि जब उन्होंने और गौतमी ने शादी करने का फैसला किया था, तब निर्माता एकता कपूर ने गौतमी को फोन कर इस फैसले पर दोबारा सोचने की सलाह दी थी। वजह थी राम की उस समय की इमेज, जिसे लेकर कई लोग संशय में थे। हालांकि गौतमी ने अपने फैसले पर भरोसा रखा और दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली।
