Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Akshay Kumar And Saif Ali Khan Film Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। डार्क थीम और इंटेंस लुक वाले इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 15, 2026 | 10:13 PM

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का पहला पोस्टर रिलीज (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Haiwaan First Look Poster Out: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का पहला पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई थी और अब मेकर्स ने फर्स्ट लुक के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में उनका चेहरा आधे अंधेरे में नजर आ रहा है। उन्होंने ब्लैक बीनी कैप पहन रखी है, जबकि उनकी आंखों की जगह लाल रंग में बड़े अक्षरों में ‘हैवान’ लिखा हुआ दिखाई देता है। गंभीर चेहरे के हावभाव और डार्क कलर पैलेट पोस्टर को रहस्यमयी और थ्रिलिंग लुक देते हैं। पहली झलक से ही साफ हो जाता है कि फिल्म बदले, रहस्य और जबरदस्त एक्शन पर आधारित हो सकती है।

टैगलाइन ने बढ़ाया सस्पेंस

पोस्टर पर लिखी टैगलाइन ‘बदला सब कुछ देखता है’ ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस टैगलाइन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहानी बदले की भावना और सस्पेंस से भरपूर होगी। पोस्टर के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा गया है कि सब कुछ दिखता है, किसी को कुछ भी याद नहीं आता हैवानियत अब नहीं रुकेगी। इस लाइन ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

माधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं

निक जोनस ने खोला राज, भाई केविन की वजह से हुई प्रियंका चोपड़ा से पहली बातचीत, वायरल हुआ पहला मैसेज

Samantha Ruth Prabhu Babymoon: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सामंथा, वेकेशन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

सैफ अली खान का डार्क अवतार भी आया सामने

मेकर्स ने अक्षय कुमार के साथ-साथ सैफ अली खान का पहला लुक भी जारी किया है। पोस्टर में सैफ बेहद इंटेंस और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके पोस्टर पर ‘एव्री सेंस इज अ वेपन’ टैगलाइन लिखी गई है, जो उनके किरदार को और भी रहस्यमयी बनाती है। सैफ अली खान का गंभीर एक्सप्रेशन और डार्क लुक देखकर फैंस फिल्म में उनके रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा

11 सितंबर 2026 को होगी रिलीज

मेकर्स ने पुष्टि की है कि ‘हैवान’ 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अब दर्शकों को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे अक्षय कुमार के करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक बता रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में अक्षय कुमार लगातार नए-नए किरदारों और अलग जॉनर की फिल्मों में प्रयोग करते नजर आए हैं। वहीं सैफ भी अपने निगेटिव और ग्रे शेड वाले किरदारों से दर्शकों को प्रभावित करते रहे हैं।

Akshay kumar and saif ali khan film haiwaan first look release date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 10:11 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Saif Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.