अल्लू अर्जुन नहीं बनेंगे शक्तिमान, रणवीर सिंह के नाम पर ही मेकर्स ने लगाई मुहर
अल्लू अर्जुन के शक्तिमान का रोल निभाने की खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया था, लेकिन अब वो खबर अफवाह साबित हुई है। मेकर्स ने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि अल्लू अर्जुन नहीं रणवीर सिंह ही शक्तिमान के किरदार में नजर आएंगे।
- Written By: अनिल सिंह
रणवीर सिंह ही बनेंगे शक्तिमान, अल्लू अर्जुन के नाम पर झूठ में उड़ी है अफवाह
इंडियन सुपरहीरो शक्तिमान को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। टीवी सीरियल शक्तिमान में यह किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था, लेकिन अब इसको लेकर बन रही फिल्म में रणवीर सिंह का नाम सामने आया, बाद में पता चला कि मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के शक्तिमान वाले किरदार पर आपत्ति जताई। हाल फिलहाल में यह खबर सामने आई कि अल्लू अर्जुन अब शक्तिमान बनेंगे, लेकिन अब मेकर्स की तरफ से साफ कर दिया गया है कि अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि रणवीर सिंह ही शक्तिमान के किरदार में नजर आएंगे। अल्लू अर्जुन के शक्तिमान वाली खबर को प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शक्तिमान फिल्म पर काम चल रहा है और इसमें रणवीर सिंह ही शक्तिमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म मेकर बेसिल जोसेफ इसे डायरेक्ट करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि शक्तिमान कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह ही बनेंगे। कुछ दिनों पहले अल्लू अर्जुन शक्तिमान बनने वाले हैं ऐसी खबर सामने आई थी। जिसके बाद अल्लू अर्जुन के फैंस बेहद उत्साह में नजर आ रहे थे, लेकिन अब अल्लू अर्जुन के शक्तिमान बनने की खबर पूरी तरह से खारिज हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- शूटिंग सेट पर क्यों लगती है बार-बार आग? अनुपमा शो का सेट जलकर राख होने के बाद उठा गंभीर सवाल
सम्बंधित ख़बरें
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ही शक्तिमान बनेंगे जो कोई भी उनके हटने की अफवाह फैला रहा है, यह उसका अपना एजेंडा होगा। आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह के शक्तिमान के किरदार को लेकर मुकेश खन्ना ने आपत्ति जताई थी और साथी मुकेश खन्ना ने यह भी कहा था कि इस रोल के लिए अल्लू अर्जुन फिर बैठते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस किरदार के लिए किसी को कमिट करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। बस उन्होंने अल्लू अर्जुन की तारीफ करते हुए उनके बारे में यह कहा था कि वह शक्तिमान बनने के लिए सबसे सही विकल्प हैं और उसी के बाद से यह खबर सुर्खियां बटोरने लगी थी कि अल्लू अर्जुन शक्तिमान बन सकते हैं, हालांकि अब उस खबर पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लग चुका है।
