-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Allu Arjun Film Pushpa 2 Break All Time Record Of Baahubali 2 In Box Office Collection
दंगल से मुकाबले को तैयार है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, टूटने वाला है बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड
- Written By: अनिल सिंह
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने जा रही है। पुष्पा 2 इस समय टॉप 10 की लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर है। इसके आगे सिर्फ बाहुबली 2 और दंगल है।

दंगल से मुकाबले को तैयार है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2
मुंबई: निर्देशक सुकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘पुष्पा 2 द रूल’ दूसरे सोमवार के टेस्ट में भी पास हो गई है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरे नंबर की फिल्म बाहुबली 2 को जल्दी पीछे छोड़ेगी और इसके बाद इसका सीधा मुकाबला आमिर खान की दंगल से होगा, जो दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के टॉप टेन की सूची में नंबर वन पर काबिज है।
देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ है, जिसे जल्द ही पुष्पा 2 कमाई के मामले में पीछे छोड़ने वाली है। ऐसे में पुष्पा 2 द रूल फिल्म देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। आइए जानते हैं फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा वर्ल्डवाइड और देशभर में क्या है। देश भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ टॉप पोजीशन पर बनी हुई है। बाहुबली 2 फिल्म 1030 करोड़ रुपए की कमाई के साथ देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं पुष्पा 2 ने अब तक सिर्फ 12 दिनों में ही देश में 929 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ऐसे में यह जल्द ही बाहुबली 2 को पीछे छोड़कर देशभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
ये भी पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कैसे बदली बॉलीवुड में अपने अभिनय की परिभाषा
सम्बंधित ख़बरें
अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट का समन, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 22 जून को होना होगा पेश
Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
पुष्पा 2 का मुकाबला यहीं खत्म नहीं होगा। दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में आमिर खान की फिल्म दंगल टॉप पोजीशन पर काबिज है। दंगल के नाम 2070 करोड़ रुपए कमाने का रिकॉर्ड बना हुआ है। तो वहीं पुष्पा 2 ने अब तक सिर्फ 12 दिन भीतर ही 1302 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बाहुबली को पीछे छोड़ने के बाद पुष्पा 2 का मुकाबला दंगल से होगा और अगर यह दंगल को भी पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाती है। तो यह फिल्म देश और दुनिया भर में सबसे अधिक पैसा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी।
Allu arjun film pushpa 2 break all time record of baahubali 2 in box office collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














