महाकुंभ पहुंचा पुष्पाराज, स्टाइल देखने के लिए इकठ्ठा हो गई भीड़
Maha Kumbh: महाकुंभ में पुष्पाराज को देखकर भीड़ इकट्ठा हो गई। अल्लू अर्जुन के फैन ने महाकुंभ में जमकर मनोरंजन किया है।
- Written By: अनिल सिंह
अल्लू अर्जुन के फैन ने महाकुंभ में किया मनोरंजन
Allu Arjun Fan At Maha Kumbh: पुष्पा 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म के जरिए पुष्पाराज का किरदार सुर्खियों में आ गया। अल्लू अर्जुन के कई फैन पुष्पराज के किरदार में नजर भी आए। उन्हीं में से एक फैन महाकुंभ जा पहुंचा। जहां उसके स्टाइल को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश पुलिस भी उसका मनोरंजन देखते हुए नजर आई है।
अल्लू अर्जुन के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन का फैन खुद पुष्पाराज बनाकर महाकुंभ पहुंच गया है। दरअसल यह प्रशंसक महाराष्ट्र राज्य का है और वह महाकुंभ पवित्र स्नान के लिए गया था, लेकिन उसने पुष्पाराज का गेटअप धारण किया हुआ था। जिस वजह से उसको देखने के लिए न सिर्फ भीड़ इकट्ठा हुई बल्कि वह खुद भी लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आया।
ये भी पढ़ें- बदल गया सलमान खान का लुक, फैंस बोले- पूरी हुई सिकंदर की शूटिंग!
सम्बंधित ख़बरें
अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट का समन, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 22 जून को होना होगा पेश
Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
#प्रयागराज– महाकुम्भ स्नान करने के लिए महाराष्ट्र से आए अल्लू अर्जुन के एक फैन ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान फैन ने पुष्पा फिल्म की एक्टिंग करते हुए कई डायलॉग भी सुनाए, जो वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने। उनकी जोश और फिल्मी अंदाज ने सभी का ध्यान… pic.twitter.com/eOj9Ha2mqQ — Sandhya Dubey (@Sandhyad119) February 5, 2025
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुष्पाराज के किरदार में अल्लू अर्जुन का यह फैन नजर आ रहा है और वह पुष्पा 2 के डायलॉग को बोल रहा है। पुष्पा भाऊ को नेशनल खिलाड़ी समझा क्या? इंटरनेशनल है मैं। फायर नहीं, वाइल्डफायर है मैं। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वालों का रिएक्शन भी गजब का था। वह हंसते हुए फैन की तारीफ करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर अब यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने अल्लू अर्जुन के इस फैन की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोग आलोचना करते हुए भी नजर आए हैं।
