अल्लू सिरीश की सगाई पर अल्लू अर्जुन ने जताई खुशी, पोस्ट शेयर कर कहा- अब शुरू हुआ असली जश्न
Allu Arjun Brother Engagement: अल्लू अर्जुन के घर जश्न का माहौल है। उनके छोटे भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने हैदराबाद की नयनिका से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अल्लू सिरीश की सगाई पर अल्लू अर्जुन ने जताई खुशी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Allu Sirish And Nayanika Engagement: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन के घर इन दिनों खुशियों का माहौल छाया हुआ है। उनके छोटे भाई और अभिनेता अल्लू सिरीश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। इस खास मौके पर अल्लू परिवार ने धूमधाम से जश्न मनाया।
अल्लू अर्जुन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भाई की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। फोटो में सिरीश और नयनिका बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ अल्लू अर्जुन ने लिखा, “घर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। हम सब इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेरे प्यारे भाई अल्लू सिरीश को ढेर सारा प्यार और नयनिका, परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है!”
अल्लू अर्जुन के छोटे भाई को फैंस दे रहे हैं बधाई
सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आते ही फैंस ने दोनों को नई जिंदगी की ढेरों शुभकामनाएं दीं। कई यूजर्स ने लिखा कि “सिरीश और नयनिका साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनिका हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि उनका फिल्मी दुनिया से कोई सीधा नाता नहीं है। दोनों की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी और फिर धीरे-धीरे रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद कपल ने रिश्ता पक्का कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
सिरीश ने करीब एक महीने पहले ही अपनी सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नयनिका का हाथ थामे एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था “आज ये फोटो डालना जरूरी हो गया था।” उन्होंने साथ ही सगाई की तारीख 31 अक्टूबर बताई थी।
ये भी पढ़ें- करूर भगदड़ मामले पर अजित कुमार ने दिया रिएक्शन, कहा- सिर्फ विजय नहीं, पूरा सिस्टम…
अल्लू सिरीश ने ऐसे शुरू किया था करियर
फिल्मी करियर की बात करें तो अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने 2013 में ‘गौरवम’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वे ‘कोथा जनता’, ‘श्रीरास्तु शुभमस्तु’, ‘ओक्का क्षणम’, ‘उर्वशीवो राक्षसीवो’ और ‘बडी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। हालांकि उन्हें अब तक अपने भाई की तरह सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिला, लेकिन उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शादी के बाद उनकी लाइफ और करियर दोनों में नई चमक आएगी। अब पूरा अल्लू परिवार इस नई शुरुआत का जश्न मना रहा है और फैंस इस कपल की शादी की डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
