Alia Bhatt Birthday: 32 साल की उम्र में 550 करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 32 साल की हो गई हैं। जन्मदिन का जश्न मनाने वह अलीबाग गई थी, लेकिन देब मुखर्जी के निधन की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा।
Alia Bhatt Birthday special
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने जन्मदिन के लिए उन्होंने वक्त निकाल लिया था। रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट जन्मदिन का जश्न मनाने अलीबाग गई थी। लेकिन देब मुखर्जी के निधन की वजह से उन्हें जन्मदिन का जश्न अधूरा छोड़कर वापस मुंबई लौटना पड़ा। आलिया भट्ट 32 साल की हो गई हैं। आलिया भट्ट 550 करोड़ के संपत्ति की मालकिन है। कम उम्र में ही उन्होंने बिजनेस और अपने करियर में सफलता हासिल की है। आइए जानते हैं उनकी सफलता का मंत्र क्या है।

आलिया भट्ट का खुद का प्रोडक्शन हाउस है और उन्होंने अपनी पूंजी को कई जगह निवेश कर रखा है। यही कारण है कि फिल्मों से होने वाली कमाई से नहीं बल्कि उन्होंने तगड़ी संपत्ति का यह आंकड़ा अपने अच्छे निवेश से हुई कमाई पर बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट ने अपनी संपत्ति 6 सफल ब्रांड में निवेश कर रखी है। उनकी खुद की कंपनी के अलावा उन्होंने कई कंपनियों में हिस्सेदारी भी खरीद रखी है।

आलिया भट्ट ने 2020 में ईटरनल सनशाइन प्रोडक्शन की स्थापना की थी, जिसमें वह डार्लिंग और जिगरा जैसी फिल्में बन चुकी हैं। सिर्फ प्रोडक्शन हाउस ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट ने फैशन इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। आलिया भट्ट की एक कंपनी 2 से 14 साल के बच्चों के लिए इको फ्रेंडली कपड़ा बनाती है। इस कंपनी ने 1 साल में ही 150 करोड़ का कारोबार किया था। इसके अलावा आलिया भट्ट ने ई-कॉमर्स वेबसाइट नायका में भी निवेश किया है और सुपर बॉटम्स में भी उन्होंने निवेश कर रखा है। कुल मिलाकर भी कहा जा सकता है कि फिल्म के अलावा भी आलिया भट्ट तगड़ी कमाई करती हैं और यही कारण है कि वह कमाई के मामले में बाकी अभिनेत्रियों से काफी आगे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com