राधिका मदान पर अक्षय कुमार का दिल जीतने वाला बयान, बोले- इनके साथ मेरी परफॉर्मेंस और निखरती है
Akshay Kumar Sarfira: अक्षय कुमार ने होली स्पेशल शो में राधिका मदान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राधिका के साथ काम करने से उनकी खुद की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। दोनों सरफिरा में साथ नजर आए थे।
- Written By: सोनाली झा
राधिका मदान और अक्षय कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Praises Radhika Madan: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अभिनेत्री राधिका मदान की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना पसंदीदा सह-कलाकार बताया। अक्षय का कहना है कि राधिका के साथ काम करने से न सिर्फ उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, बल्कि उनकी अपनी परफॉर्मेंस भी और बेहतर हो जाती है।
दोनों हाल ही में अक्षय कुमार के शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के होली स्पेशल एपिसोड में साथ नजर आए। इस खास मौके पर रंगों और मस्ती के बीच दोनों कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो के दौरान अक्षय ने ऑडियंस से बातचीत करते हुए कहा, “होली का त्योहार अपने पसंदीदा लोगों के साथ मनाया जाता है, इसलिए मैं अपने पसंदीदा को-एक्टर को साथ लेकर आया हूं।
राधिका मदान की एक्टिंग की सराहना की
अक्षय ने राधिका की एक्टिंग की सराहना करते हुए कहा कि मैंने इनके साथ एक फिल्म की है। ये उन को-एक्टर्स में से हैं, जो आपको अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए मजबूर कर देते हैं। जब ये एक्टिंग करती हैं, तो मुझे लगता है कि मेरी खुद की परफॉर्मेंस अपने आप बेहतर होने लगती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि राधिका के साथ काम करते हुए ऐसा महसूस होता है जैसे वह किसी बड़े एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभी-अभी ग्रेजुएट होकर आए हों और अभिनय की बारीकियां समझ रहे हों।
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
राधिका मदान की फिल्म
जब अक्षय ने राधिका से उनके करियर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह पिछले 7-8 सालों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। इस पर अक्षय ने कहा कि मैं किसी की एक्टिंग को लेकर बहुत चूजी हूं, लेकिन राधिका को मैं हमारी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक मानता हूं। गौरतलब है कि दोनों 2024 में रिलीज हुई फिल्म सरफिरा में साथ नजर आए थे।
अक्षय कुमार और राधिका मदान की केमिस्ट्री
सरफिरा में अक्षय कुमार ने वीर म्हात्रे का किरदार निभाया था, जो आम लोगों के लिए कम लागत वाली एयरलाइन शुरू करने का सपना देखता है। राधिका मदान फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में थीं। दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। यह फिल्म तमिल सुपरहिट सूरारई पोट्रू का हिंदी रीमेक थी, जिसने प्रेरणादायक कहानी के जरिए दर्शकों का दिल जीता था। अक्षय और राधिका की जोड़ी को मिली सराहना आज भी चर्चा में बनी हुई है।
