16 फिल्में फ्लॉप हुईं तो अक्षय कुमार छोड़ने वाले थे बॉलीवुड इंडस्ट्री, कनाडाई पासपोर्ट पर किया बड़ा खुलासा
Akshay Kumar Controversy: अक्षय कुमार ने राष्ट्रवादी फिल्मों और कनाडाई पासपोर्ट विवाद पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर बोले कि मैं इमेज बनाने के लिए फिल्में नहीं करता, मैं हमेशा से हिंदुस्तानी हूं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अक्षय कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshay Kumar On Canadian Passport: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी फिल्मों और ‘राष्ट्रवादी हीरो’ वाली छवि को लेकर चल रही बहस पर खुलकर बात की। एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि वह किसी खास इमेज को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं चुनते।
यह चर्चा उस समय सामने आई जब उनसे उनकी फिल्मों के विषयों पर सवाल किया गया। पिछले कुछ सालों में उनकी कई फिल्में देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर आधारित रही हैं, जिनमें केसरी, एयरलिफ्ट, बेबी और मिशन मंगल जैसी फिल्में शामिल हैं।
‘राष्ट्रवादी इमेज बनाने के लिए फिल्में नहीं करता’
एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जानबूझकर ऐसी फिल्में चुनीं ताकि उनकी राष्ट्रवादी छवि बन सके, तो अक्षय कुमार ने इस धारणा को पूरी तरह खारिज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
एक्टर ने कहा कि वह किसी खास इमेज को ध्यान में रखकर काम नहीं करते। उनके मुताबिक, वह वही फिल्में करते हैं जो उन्हें अच्छी लगती हैं और जिनकी कहानी उन्हें प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि वह अपने काम को केवल एक कलाकार के नजरिए से देखते हैं, न कि किसी छवि को बनाने के उद्देश्य से।
बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने अपने कनाडाई पासपोर्ट को लेकर उठते रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वह इस विषय पर पहले भी कई बार अपनी बात रख चुके हैं। एक्टर के मुताबिक, एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। उस दौर में उनके पास सिर्फ कुछ ही प्रोजेक्ट बचे थे और उन्हें अपने करियर को लेकर चिंता होने लगी थी।
दोस्त के सुझाव पर लिया था फैसला
अक्षय कुमार ने बताया कि उस मुश्किल समय में कनाडा में रहने वाले उनके एक दोस्त ने उन्हें वहां कोई छोटा-मोटा कारोबार शुरू करने का सुझाव दिया था। इसी वजह से उन्होंने वहां के अवसरों के बारे में सोचना शुरू किया और उन्हें कनाडाई पासपोर्ट भी मिल गया।
हालांकि, हालात जल्द बदल गए। उनकी कुछ फिल्में रिलीज हुईं और सफल साबित हुईं, जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में फिर से काम मिलने लगा। इसी वजह से उन्होंने कनाडा जाकर बसने का विचार छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- BAFTA जीतकर भी नहीं रुकी ‘बूंग’ की रफ्तार, री-रिलीज के बाद 1 करोड़ पार, बनी सबसे बड़ी मणिपुरी फिल्म
‘मैं हिंदुस्तानी हूं और हमेशा रहूंगा’
अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि पासपोर्ट किसी व्यक्ति की पहचान तय नहीं करता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका भारत से हमेशा गहरा रिश्ता रहा है और वह खुद को हमेशा हिंदुस्तानी ही मानते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आलोचनाओं के बावजूद वह भारत में नियमित रूप से टैक्स देते रहे हैं और अपने देश से उनका जुड़ाव हमेशा मजबूत रहा है।
