Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’

Kala Hiran Controversy: फिल्म 'काला हिरण' में सलमान खान का रोल निभा रहे मुख्य एक्टर सोनू मिश्रा ने मेकर्स पर सुपरस्टार की छवि खराब करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए फिल्म से किनारा कर लिया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 15, 2026 | 09:20 PM

सोनू मिश्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lead Actor Quits Kala Hiran: बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे कई बार ऐसे खेल खेले जाते हैं जो कलाकारों के आत्मसम्मान और उनके एथिक्स को तोड़ कर रख देते हैं। इन दिनों फिल्म दुनिया में प्रोड्यूसर अमित जानी की आने वाली फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।

फिल्म ‘काला हिरण’ शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है क्योंकि इसे सीधे तौर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े बेहद चर्चित ब्लैकबक शिकार मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसा हैरान करने वाला ट्विस्ट सामने आया है जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है। फिल्म काला हिरण में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर ने अचानक बीच में ही काम करने से मना कर दिया है।

विवादों के चलते फिल्म से किया किनारा

इस पूरे विवादों के केंद्र में फिल्म काला हिरण के मुख्य एक्टर सोनू मिश्रा हैं जो इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले काफी उत्साहित थे। सोनू मिश्रा को इस फिल्म में किसी और का नहीं बल्कि खुद अभिनेता सलमान खान से प्रेरित मुख्य रोल निभाने का मौका मिला था।

सम्बंधित ख़बरें

Varanasi Release Date: 1400 करोड़ की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट पर लगा विराम! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Box Office Collection: ‘जन नायकन’ ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, ‘द ओडिसी’ की भी शानदार पकड़ बरकरार

Rashmika Mandanna Injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टर ने 6 हफ्ते के बेड रेस्ट की दी सलाह

Ramayana Trailer: भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी छाया ‘रामायण’ का ट्रेलर, विजुअल्स और VFX की हो रही जमकर तारीफ

सोनू मिश्राने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी उन्हें मेकर्स के असली इरादों की भनक लग गई। क 15 सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव सोनू मिश्रा ने साफ कर दिया कि वह किसी भी ऐसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे।

एग्रीमेंट के क्लॉज ने उड़ा दिए होश

शुरुआत के दो दिनों की शूटिंग पूरी करने के बाद जब एक्टर सोनू मिश्रा को कहानी के भटकाव का एहसास हुआ तो उन्होंने मेकर्स से पूरी स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट की कॉपी मांगी। एक्टर का कहना है कि मेकर्स को शायद यह समझ आ गया था कि वे उन्हें अपनी उंगलियों पर नहीं नचा पाएंगे।

काफी आनाकानी और टालमटोल करने के बाद जब कॉन्ट्रैक्ट पेपर सामने आया तो उसमें एक बेहद अजीब शर्त लिखी हुई थी। उस क्लॉज के मुताबिक सोनू मिश्रा को मीडिया के सामने जाकर सलमान खान के खिलाफ बयानबाजी करनी थी। यह बात उनके नैतिक मूल्यों के बिल्कुल खिलाफ थी जिसके कारण उन्होंने तुरंत फिल्म को लात मार दी।

यह भी पढ़ें: Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें

विवाद से बचने के लिए फिल्म मेकर्स ने चली अनोखी चाल

हाल ही में फिल्म काला हिरण  का पहला लुक जारी किया गया था। जिसके बाद ये खबर भी सामने आई थी कि फिल्म काला हिरण को लेकर कानून और समाज में कोई नया बवंडर खड़ा न हो, इसके लिए फिल्म मेकर्स ने बहुत ही चालाकी से काम लिया था।

फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत और निर्माता अमित जानी ने कानूनी पचड़ों और विरोध प्रदर्शनों से बचने के लिए रियल किरदारों के नाम पूरी तरह बदल दिए थे। फिल्म के पहले लुक की इस वीडियो में पुलिस साफ करती है कि बिश्नोई को अयान से कोई रंगदारी या पैसा नहीं चाहिए, बल्कि वह सिर्फ उसकी बलि चाहता है।

Kala hiran lead actor quits film says he cannot go against salman khan amid black buck controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 09:20 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.