कंटेस्टेंट की तारीफ सुनकर शर्मा गए अक्षय कुमार, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर हुआ मजेदार पल

Akshay Kumar Reality Show: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने शो व्हील ऑफ फ़ॉर्च्यून के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट के मजेदार कमेंट से शर्मा गए। फाल्गुनी नाम की प्रतिभागी ने उनके चार्म की तारीफ की।
Akshay Kumar Wheel Of Fortune Show reality show moment promo contestant compliment
अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar Wheel Of Fortune Show: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपने रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून को लेकर काफी चर्चा में हैं। 27 जनवरी से शुरू हुआ यह शो दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खास बात यह है कि अब बॉलीवुड सितारे भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इस शो में पहुंचने लगे हैं। हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 की टीम भी शो में नजर आई।

शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार दो कंटेस्टेंट्स को गेम के नियम समझाते नजर आते हैं। इसी दौरान अभिनेता फाल्गुनी नाम की एक कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि वह आज कुछ उदास क्यों दिख रही हैं। इस पर फाल्गुनी मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि वह उदास नहीं हैं, बल्कि खोई हुई हैं। अक्षय कुमार जब उनसे पूछते हैं कि वह कहां खोई हैं, तो कंटेस्टेंट मजेदार अंदाज में जवाब देती हैं कि जब से आपको देखा है, मन बस आपमें ही खो गया है। आपका चार्म ही ऐसा है।

दर्शकों को पसंद आ रहा शो

कंटेस्टेंट का यह जवाब सुनकर अक्षय कुमार खुद भी शर्म से लाल हो जाते हैं और कुछ पल के लिए उनकी बोलती बंद हो जाती है। सेट पर मौजूद सभी लोग इस पल को देखकर हंसने लगते हैं। शो के इस मजेदार प्रोमो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को अक्षय कुमार का यह अलग अंदाज काफी मनोरंजक लग रहा है। आमतौर पर सेट पर मस्ती-मजाक करने वाले अक्षय को इस तरह शर्माते देख दर्शक भी हैरान रह गए।

शो में पहुंचे गौरव गेरा

इससे पहले शो में कॉमेडियन और अभिनेता गौरव गेरा भी नजर आए थे। गौरव गेरा ने अपने लोकप्रिय किरदार मोहम्मद अहमद के बारे में दिलचस्प बातें साझा कीं। गौरव गेरा ने बताया कि उनका यह किरदार इतना दमदार मेकअप और लुक के साथ आता है कि कई बार लोग पहचान ही नहीं पाते कि वह उसी किरदार को निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने लिया मजेदार मजाक

गौरव गेरा की बात सुनकर अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अपने साथ उस किरदार का मास्क लेकर घूमना चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि वही उस किरदार के पीछे हैं। गौरव गेरा का मोहम्मद अहमद किरदार काफी लोकप्रिय रहा है। यह किरदार एक जूस की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति का है, जिसका कोडवर्ड दूध-सोडा है। दर्शकों को यह किरदार बेहद पसंद आया था और सोशल मीडिया पर भी यह काफी वायरल हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com