अक्षय कुमार एक्सीडेंट मामला: “हम गरीब हैं, भाई को बचा लो”, पीड़ित ड्राइवर के भाई ने मांगी आर्थिक मदद
Auto Driver Injured: अक्षय कुमार कार हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर के भाई ने मदद मांगी है। उन्होंने बताया कि भाई की हालत गंभीर है और उनके पास इलाज के पैसे नहीं हैं।
- Written By: अनिल सिंह
Akshay Kumar Accident Auto Driver Brother (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Akshay Kumar Car Accident: मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक गरीब परिवार की खुशियां छीन ली हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के काफिले की गाड़ियों के बीच हुई टक्कर की चपेट में आने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पीड़ित ड्राइवर के भाई मोहम्मद समीर ने अब सार्वजनिक रूप से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने भाई के बेहतर इलाज और पूरी तरह से नष्ट हो चुके ऑटो रिक्शा के लिए मुआवजे की मांग की है।
यह दुर्घटना 19 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे मुक्तेश्वर रोड पर हुई थी। इस हादसे में न केवल ऑटो ड्राइवर, बल्कि उसमें सवार एक यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।
#WATCH | Mumbai | Brother of the auto-rickshaw driver who got injured in the accident, Mohammed Sameer says, “This incident happened around 8 to 8.30 pm. My brother was driving the rickshaw when Akshay Kumar’s Innova and a Mercedes were behind it. When the Mercedes hit the… https://t.co/2AoRuMIQzs pic.twitter.com/hMucT6mSvB — ANI (@ANI) January 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रिलीज से पांचवे दिन अक्षय की Bhoot Bangla ने पकड़ी रफ्तार, कर रही धमाकेदार कमाई, बनी साल की तीसरी बड़ी फिल्म
‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस की हरकत पर बवाल, लोगों ने लगाया ठगने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल
जन्मदिन विशेष: 50 के हुए युवाओं के पसंदीदा लेखक चेतन, जानें कैसे सिनेमाई पर्दे पर उनकी कहानियों ने रचा इतिहास
नाबालिगों को शराब परोसने पर भड़कीं Isha Koppikar, पब-प्रशासन पर उठाए सवाल
“भाई गाड़ी के नीचे दब गया था”: पीड़ित के भाई का दर्द
मोहम्मद समीर ने समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) से बातचीत करते हुए उस खौफनाक मंजर को बयां किया। समीर ने बताया, “आगे मेरे भाई का रिक्शा था, उसके पीछे अक्षय कुमार की इनोवा और फिर मर्सिडीज थी। मर्सिडीज ने इनोवा को इतनी जोर से टक्कर मारी कि इनोवा उछलकर सीधे रिक्शे पर जा गिरी। मेरा भाई और पैसेंजर दोनों गाड़ी के नीचे दब गए। रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है।” समीर ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें अस्पताल से बाहर भेज रही है और अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- नेपोटिज्म और स्ट्रगल पर रकुल प्रीत सिंह का बड़ा बयान, बताया क्यों मुश्किल होता है बॉलीवुड में टिकना
गरीबी और इलाज का भारी खर्च
समीर ने भावुक होते हुए कहा कि वे लोग बेहद गरीब हैं और उनके पास भाई के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि उनके भाई को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले और उनके रोजी-रोटी के साधन यानी ऑटो रिक्शा की भरपाई की जाए। पीड़ित ड्राइवर को इस समय क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति ‘क्रिटिकल’ बताई जा रही है। समीर ने अपील की है कि एक सेलिब्रिटी की गलती का खामियाजा एक गरीब को अपनी जान देकर नहीं भुगतना चाहिए।
पुलिस की कार्रवाई और धाराओं का विवरण
जुहू पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अक्षय कुमार की मर्सिडीज के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ विदेश से लौट रहे थे और वे काफिले की अगली गाड़ी में सवार थे। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक अक्षय कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान या मदद का आश्वासन सामने नहीं आया है।
