Shanthi Priya: अक्षय कुमार संग किया काम, अब मुंडवाया सिर का बाल, शांति प्रिया को देख फैंस हुए हैरान
Shanthi Priya Bald Look: एक्ट्रेस शांति प्रिया अक्षय कुमार की फिल्म सौगंध में नजर आई थी, अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस का बाल्ड लुक वायरल हो रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
शांति प्रिया को देख फैंस हुए हैरान, अक्षय कुमार संग कर चुकी हैं काम
Shanthi Priya Bald Look Photoshoot: एक्ट्रेस शांति प्रिया ने सिर के बाल मुंडवा लिए हैं, यह वही एक्ट्रेस है जो सौगंध नाम की फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। एक्ट्रेस का यह हाल देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं और वह यह जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया है। खुद एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। आईए जानते हैं एक्ट्रेस ने इस बारे में क्या बताया है।
शांति प्रिया 1991 में आई फिल्म सौगंध में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। 2004 में उनके पति सिद्धार्थ रॉय का निधन हो गया था। उन्होंने अपने पति को श्रद्धांजलि दी है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शांति प्रिया ने अपना बाल्ड लुक फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने सिर के बाल मुंडवा लिए हैं और बताया है कि यह फैसला उन्होंने क्यों लिया। उन्होंने बताया है कि महिलाओं को अक्सर ऐसे नियमों में बांध दिया जाता है जिसे कई बार वह अपनाना नहीं चाहती हैं, उन्हें पिंजरे में रखा जाता है, आगे उन्होंने कहा कि वह नए बदलाव के साथ खुद को आजाद कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- Chhaava फिल्म मेकर्स को चूना लगाने वाला गिरफ्तार, 3 दिन पुलिस हिरासत में रहेगा आरोपी
सम्बंधित ख़बरें
Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
Tumbbad 2 Poster: तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब दस्तक देगी फिल्म, मेकर्स ने जारी किया डरावना पोस्टर
Bhooth Bangla Release: 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, भूत बंगला के ओ री ओ सांवरिया ने जीता दिल
है जवानी तो इश्क होना है को मिला टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का फायदा, जानें Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैंने हाल ही में बाल मुंडवाए हैं और मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। महिलाओं के रूप में हमारे लिए सीमाएं तय कर दी जाती हैं और हम नियमों का पालन करते हैं, यहां तक कि हम खुद को पिंजरे में रखते हैं। इस बदलाव के साथ मैंने खुद को आजाद कर दिया है और दुनिया ने जो खूबसूरती का पैमाना बनाया था मैंने उसे तोड़ दिया है। मैंने यह कदम बहुत साहस के साथ उठाया है। एक्ट्रेस ने बाल्ड लुक वाली एक नहीं कई तस्वीरें साझा की है। जिसमें वह ब्राउन कलर के ब्लेजर में नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा है कि यह ब्लेजर मेरे पति का है और मैं आज भी अपने दिवंगत पति की याद को अपने साथ रखती हूं। उनका यह ब्लेजर मुझे आज भी उनकी गर्मजोशी याद दिलाता है। सभी महिलाओं को शक्ति और प्यार भेज रही हूं।
